{"_id":"111-20868","slug":"Ghaziabad-20868-111","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों का मोदीनगर बंद, 2 घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों का मोदीनगर बंद, 2 घंटे जाम
Ghaziabad
Updated Thu, 27 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मोदीनगर। आरक्षण विरोधी अभियान के दौरान शहीद हुए छात्रों की याद में बुधवार को मोदीनगर बंद रहा। छात्रों ने काला दिवस मनाते हुए जुलूस निकाला और शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। स्टूडेंट्स ने राज चौपले पर एसडीएम को पांच मांगों से संबंधी ज्ञापन सौंपा। जुलूस के चलते वाहनों की रफ्तार थम गई और दो घंटे तक जाम की स्थिति रही।
गौरतलब है कि 26 सितंबर 1990 में आरक्षण विरोधी आंदोलन के दौरान भड़की हिंसा में गोली लगने से दो छात्र शहीद हो गए थे। इसमें से शहीद युवराज की प्रतिमा एमएम डिग्री कालेज और संजय कौशिक की प्रतिमा गोविंदपुरी में लगी है। बुधवार को छात्र एमएम डिग्री कालेज पर एकत्र हुए और युवराज सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद जुलूस के रूप में गोविंदपुरी स्थित संजय कौशिक की प्रतिमा पर पहुंचे। मौके पर पहुंची एसडीएम मोनिका रानी ने छात्रों को शांत कराया। छात्रों ने 26 सितंबर को प्रदेश स्तर पर काला दिवस के रूप में मनाने, कालेज में छात्र संघ के चुनाव शीघ्र होने आदि मांगों से जुड़ा ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
उधर, जुलूस से हाईवे दो घंटे जाम रहा। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से जुलूस के साथ पुलिस तैनात रही। जुलूस में छात्र नेता धीरज गहलौत, पिंकल गुर्जर, सुनील चौधरी, अमित राणा, देववृत धामा, गौरव दहिया, अभिषेक, प्रिंस, विनीत चौधरी, नरेंद्र, जोनी, तरुण आदि छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों ने भी किया माल्यार्पण
विधायक सुदेश शर्मा, चेयरमैन सरोज शर्मा, सपा नेता रामआसरे शर्मा, सभासद लोकेश ढोड़ी, समाजसेवी कमल गर्ग, मनोज त्यागी, यतीश त्यागी, रामपाल चौधरी आदि ने दोनों छात्रों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।