{"_id":"111-20864","slug":"Ghaziabad-20864-111","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणजी कैंप में पहुंचे मुकुल और गौरव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रणजी कैंप में पहुंचे मुकुल और गौरव
Ghaziabad
Updated Thu, 27 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद। गाजियाबाद के दो क्रिकेटर 21 से 23 सितंबर तक कानपुर में आयोजित रणजी ट्रायल में शानदार परफारमेंस देकर रणजी कैंप में जगह बनाने में कामयाब रहे। दोनों खिलाड़ियों में से एक मुकुल डागर पिछले साल भी रणजी टीम में शामिल थे। वहीं, पिछले साल कैंप में शामिल होेने के बाद टीम में मौका न पाने वाले गौरव तोमर रणजी कैंप में पहुंच गए हैं। दोनों खिलाड़ी रणजी कैंप के लिए चयनित 41 खिलाड़ियों में शामिल हैं और अब वे एक अक्तूबर से आयोजित कैंप में सुरेश रैना, सुदीप त्यागी, तन्मय श्रीवास्तव, पीयूष चावला, आरपी सिंह के साथ कैंप करेंगे। गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनोज माकड़ ने बताया कि रणजी ट्रायल में गाजियाबाद से आठ खिलाड़ी शामिल हुए थे, इसमें तेज गेंदबाज राज बहादुर भी शामिल थे। हालांकि राज बहादुर का रणजी कैंप में चयन नहीं हो पाया। वह अंडर-25 कैंप में शामिल होकर गाजियाबाद का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन