फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   गर्लफ्रेंड न आई तो मॉल से कूदकर जान दी

गर्लफ्रेंड न आई तो मॉल से कूदकर जान दी

Sat, 18 Aug 2012 12:00 PM IST
Ghaziabad
Ghaziabad Updated Sat, 18 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कौशांबी के ईडीएम मॉल की घटना, मीनाक्षी अस्पताल में तोड़ा दम, मार्केटिंग इंस्पेक्टर का बेटा है छात्र, फोन पर कर रहा था गर्ल्डफ्रेंड से बात
विज्ञापन


इंदिरापुरम। गर्लफ्रेंड मिलने नहीं आई तो बीटेक स्टूडेंट पवन राज अग्निहोत्री (21) ने मॉल की दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। शुक्रवार देर शाम कौशांबी स्थित ईडीएम (ईस्ट दिल्ली मॉल) में हुई घटना के बाद पुलिस उसे एक निजी अस्पताल ले गई जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।
पुलिस के अनुसार, मूलरूप से झांसी निवासी पवन राज अग्निहोत्री कविनगर थानाक्षेत्र के गोविंदपुरम स्थित आइडियल इंस्टीट्यूट में बीटेक सेकेंड ईयर का स्टूडेंट था। उसके पिता राकेश कुमार अग्निहोत्री ललितपुर, झांसी में मार्केटिंग इंस्पेक्टर हैं। बताया गया है कि एक युवती से उसका करीब एक वर्ष से अफेयर चल रहा था। शुक्रवार देर शाम वह उससे मिलने कौशांबी के ईडीएम मॉल पहुंचा। लेकिन युवती ने मिलने से मना कर दिया। इसी से क्षुब्ध होकर मोबाइल पर उससे बात करते हुए रात करीब 7.50 पर उसने मॉल की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। मॉल के सुरक्षाकर्मियों और पुलिस ने लहूलुहान अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएचओ इंदिरापुरम गोरखनाथ यादव का कहना है कि छात्र का पर्स और मोबाइल कब्जे में ले लिया गया है। मोबाइल में सेव नंबर पर कॉल करके उसके पिता को घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है। वह झांसी से चल चुके हैं।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने ली मॉल मैनेजर की क्लास
किसी न किसी कारण अक्सर विवादों में रहने, लगातार वारदात और हादसे होने से खफा इंस्पेक्टर इंदिरापुरम ने शुक्रवार को घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान ईडीएम मॉल के मैनेजर की क्लास ली। इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद मॉल प्रबंधन के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मॉल में मचा रहा हड़कंप
ईडीएम में विभिन्न शोरूम, फूड कोर्ट, शॉप और अन्य स्थानों पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे। रात 7.50 बजे पवन ने छलांग लगाई तो काफी तेज शोर हुआ।

परिजनों को नहीं थी अरविंद के प्रेम प्रसंग की सूचना
साहिबाबाद। पीजीडीएम फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट अरविंद यादव के शव को शुक्रवार दोपहर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव लेकर चंदौली रवाना हो गए। साहिबाबाद थाने में अरविंद ने पिता दयाशंकर यादव और छोटे भाई रवि यादव ने बताया कि उन्हें या किसी परिजन को अरविंद के प्रेम प्रसंग के बारे में पता नहीं थी। पिता का कहना था कि होनहार बेटे ने आत्महत्या की। यकीन नहीं हो रहा है। अरविंद अक्सर छोटे भाइयों का हौसला बढ़ाता था। मालूम हो, बनारस में प्रेमिका सोनी की मौत की खबर पर अरविंद ने सुसाइड कर लिया था।

तीन दिन, इश्क में रुख्सत 3 नौजवान
इंदिरापुरम। तीन नौजवान कौशल, अरविंद और पवन राज। इनकी जिंदगी की असल उड़ान अभी शुरू भी नहीं हुई थी कि मौत को गले लगा लिया। ट्रांस हिंडन में पिछले तीन दिनों में तीन नौजवानों ने प्रेमिका का खातिर आत्महत्या कर ली। 15 अगस्त को वैशाली सेक्टर-2 के म्यूजिशियन कौशल (23) ने रशियन प्रेमिका के संबंध तोड़ने पर खुदखुशी की तो 16 अगस्त को अरविंद यादव ने प्रेमिका के दुनिया से विदा होने पर। वहीं 17 अगस्त की रात होते-होते प्रेमिका से विवाद होने पर पवन राज अग्निहोत्री ने मॉल की दूसरी मंजिल से कूदकर मौत को गले लगाया।


ईडीएम में होते रहे हैं हादसे
ईडीएम मॉल से छलांग लगाकर सुसाइड करने का यह कोई पहला मामला नहीं है। मॉल प्रबंधन और सुरक्षा कर्मियों की चूक इससे पहले भी इस तरह के घटना-दुर्घटनाओं के रूप में पूर्व में सामने आती रही है। 24 जून 09 को भी ऐसा ही एक हादसा हुआ था। पति देवेन्द्र से विवाद होने पर पत्नी सरस्वती ने मॉल की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी थी। वर्ष 2011 में दिल्ली के कपल में विवाद होने पर युवती ने छलांग लगाने की कोशिश की थी। युवक ने किसी तरह उसके वापस खींचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed