{"_id":"19619","slug":"Ghaziabad-19619-111","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई ट्रेनें होंगी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई ट्रेनें होंगी प्रभावित
Ghaziabad
Updated Wed, 15 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद। यदि आप दिल्ली जाना चाहते हैं तो एक बार विचार जरूर कर लें। कोई अति आवश्यक काम है तो रेल सफर करें। अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आप रेल सफर करने जा रहे हैं तो अपने साथ पहचान पत्र जरूर रखें। ताकि चेकिंग के दौरान जुर्माना अदा न करना पड़े। स्वतंत्रता दिवस पर रेलवे ने कई ट्रेनों को बीच मार्ग में रोकने का फैसला किया है। इतना नहीं कुछ ट्रेनों का रूट डायवर्ट और कुछ को रद्द कर दिया है। परेड के दौरान कोई भी ट्रेन लालकिला के आसपास से नहीं गुजरेंगी। यह कदम रेलवे ने सुरक्षा के मद्देनजर उठाया है।
विज्ञापन