{"_id":"19558","slug":"Ghaziabad-19558-111","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में खींचकर महिला की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में खींचकर महिला की हत्या
Ghaziabad
Updated Mon, 13 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मोदीनगर की घटना, रेप की आशंका
मोदीनगर। काजमपुर गांव स्थित ईख के खेत में दिनदहाडे़ महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने उसकी नग्न लाश खेत में फेंक गए। पुलिस रेप की आशंका से इंकार नहीं कर रही है।
सीकरी कला गांव में एक व्यक्ति परिवार समेत रहते है और दिल्ली की मंडी में आढ़ती है। उनकी पत्नी ने गांव निवासी व्यक्ति का खेत बटाई पर ले रखे है। पुत्र के मुताबिक सुबह सात बजे महिला खेतों पर गई थी। दस बजे पुत्र मां को खाना देने खेत पर गया लेकिन मां लापता मिली। पुत्र ने आकर परिजनों को बताया और ग्रामीणों के साथ मिलकर महिला की तलाश शुरू की। परिजनों के मुताबिक शाम करीब पांच बजे ग्रामीणों कोे गांव निवासी एक व्यक्ति के ईख के खेत में महिला का शव मिला। मृतका की सास समेत प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शव नग्न हालत में था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंचे एसपी देहात जगदीश शर्मा का कहना है कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। हालात देखते हुए उसके साथ रेप की भी आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। हत्यारों की तलाश जारी है। कुछ संदिग्ध पूछताछ को पकड़े भी हैं।वारदात स्थल ईख के खेत में बीचोबीच था। बाहर से गुजरने वाला व्यक्ति अंदाजा नहीं लगा सकता कि खेतों में कोई है। महिला के कातिल कई हो सकते हैं।