{"_id":"18175","slug":"Ghaziabad-18175-111","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापंचायत का एलान बंद करो मीट फैक्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापंचायत का एलान बंद करो मीट फैक्ट्री
Ghaziabad
Updated Tue, 10 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मसूरी। पर्यावरण को बचाने के लिए मानव अधिकारी महापंचायत ने मीट फैक्ट्री संचालकों को चेतावनी दी है कि तत्काल फैक्ट्रियां बंद कर दें। यदि ऐसा न हुआ तो क्षेत्रवासियों के सहयोग से उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। महापंचायत के सदस्यों ने प्रशासन को मामले में हस्तक्षेप करने का आह्वान किया है। मीट फैक्ट्रियों से होने वाली बीमारियों से बचने के लिए सोमवार को महापंचायत के सदस्यों ने गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक किया। पिपलैड़ा, जाकिर कालोनी, खिचरा हसनपुर और नाली पाड़ा के सैकड़ों लोगों ने फैक्ट्रियों को बंद करने के लिए साथ देने का विश्वास दिलाया है। पंचायत के अध्यक्ष डा. यामीन चौधरी ने बताया कि प्रशासन की मिलीभगत से फैक्ट्री में अवैध रूप से पशुओं को काटा जा रहा है। अभियान में प्रवक्ता नजर मुहम्मद, उपाध्यक्ष एफ रहमान, प्रसादी लाल, हाजी अहमद हसन, सचिव डा. इमरान, रईस दोस्त आदि रहे।
विज्ञापन
