{"_id":"17779","slug":"Ghaziabad-17779-111","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसी कंप्रेशर फटा एक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसी कंप्रेशर फटा एक की मौत
Ghaziabad
Updated Sat, 30 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में चार घायल, दो की हालत गंभीर
इंदिरापुरम। गौड़ ग्रीन एवेन्यू स्थित एक फ्लैट में एसी का कंप्रेशर फटने से एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि दूसरे कर्मचारी सहित चार अन्य लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है। इस दौरान एसी में आग लग गई, जिससे खिड़कियों के शीशे भी टूट गए। हादसा शुक्रवार दोपहर के वक्त हुआ। घटना का कारण एसी की रिपेयरिंग के समय कंप्रेशर में ज्यादा गैस का भरना बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, अभयखंड चौकी क्षेत्र स्थित गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में ए-208 आदित्य सक्सेना का फ्लैट है। इसे एक नामी कंपनी ने बतौर गेस्ट हाउस किराये पर ले रखा है। कंपनी की तरफ से देखरेख के लिए विजेन्द्र को सुपरवाजइर, नरेन्द्र कुक और शबाना को साफ सफाई के लिए रखा गया है। दोपहर करीब 12 बजे फ्लैट के ड्राइंग रूम में लगे स्पिलिट एसी की रिपेयरिंग करने के लिए किशन (45) और तब्बू (42) निवासी दिल्ली आए। कर्मचारी फ्लैट की बालकनी में रखे एसी के आउट डोर यूनिट की रिपेयरिंग के बाद करीब 12.45 पर कंप्रेशर में गैस भर रहे थे। इसी दौरान तेज धमाके के साथ कंप्रेशर फट गया, जिससे किशन और तब्बू लहूलुहान होकर कुछ दूर जा गिरे। एसी में आग लग गई और खिड़कियों के शीशे टूट गए। हादसे में बिजेन्द्र, नरेन्द्र और शबाना भी घायल हो गए। अचानक धमाका होते ही काफी संख्या में रेजीडेंट मौके पर पहुंच गए। खबर पाकर मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर इंदिरापुरम गोरखनाथ यादव सभी को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां तब्बू ने दम तोड़ दिया और किशन की हालत नाजुक बनी हुई है। बाकी को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। किशन ने बताया कि कंप्रेशर की तरफ का पाइप ढीला होने से ब्लास्ट हो गया। एफएसओ वैशाली अरुण सिंह भी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया।
लिफ्ट और सीढ़ियों पर फैला था खून
हादसा कितना भयावह था। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पांचों घायलों को नीचे उतारकर अस्पताल ले जाने के दौरान लिफ्ट और सीढ़ियों पर खून फैला था। इसके अलावा बालकनी, फ्लैट का फर्श और दीवारें खून से लाल हो गई थी।