फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   स्टेट लेवल कॉम्पिटिशन में गाजियाबाद के 10 तैराक

स्टेट लेवल कॉम्पिटिशन में गाजियाबाद के 10 तैराक

Sun, 27 May 2012 12:00 PM IST
Ghaziabad
Ghaziabad Updated Sun, 27 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद। महानगर के 10 तैराक अगलेे माह राज्य स्तरीय स्वीमिंग कंपीटीशन में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। जूनियर और सब जूनियर कैटगरी में इन खिलाड़ियों का चयन नोएडा में शनिवार को हुए ट्रायल के दौरान हुआ। इनमें से 7 खिलाड़ी गाजियाबाद और तीन खिलाड़ी ट्रांस हिंडन एरिया के हैं। गाजियाबाद की सायरा सिरोही और मोनिका चौधरी पर सबकी निगाहें हैं।
विज्ञापन

जूनियर स्टेट स्वीमिंग कंपीटीशन लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 4 से 6 जून तक होगा। इसमें अंडर 14 और अंडर 17 वर्ग के खिलाड़ी शिरकत करेंगे। सब जूनियर स्टेट स्वीमिंग कंपीटीशन बनारस में 16 से 18 जून तक आयोजित होगा। कोच राजू चौधरी ने बताया कि उत्तम स्कूल की मोनिका चौधरी, डीपीएसजी की सायरा सिरोही, डीएलएफ साहिबाबाद के दुष्यंत, राहिल और आदित्य का चयन जूनियर वर्ग में हुआ है। होली चाइल्ड स्कूल की ख्याति, डीपीएसजी की ऐना आत्रेय, आईपीएस प्रताप विहार के कौस्तुभ तिवारी और कुणाल शर्मा तथा डीपीएसजी के रिभव का चयन सब जूनियर कैटगरी में हुआ है। कोच राजू चौधरी ने बताया कि सभी खिलाड़ियों का ट्रेनिंग कैंप लगाया गया है और कंपीटीशन से पहले उनको ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन



इन इवेंट के लिए चयन
मोनिका चौधरी 800 मीटर फ्री स्टाइल
ख्याति 50, 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक
ऐना आत्रेय 50 100 ब्रेस्ट स्ट्रोक
कौस्तुभ तिवारी 50, 100, 200 फ्री स्टाइल
कुणाल शर्मा 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक
राहिल जफर 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक
आदित्य नारायण 50, 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक
सायरा सिरोही 50, 100 और 200 मीटर बटर फ्लाई व 50 और 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक
दुष्यंत सिंह 50 और 100 मीटर बटर फ्लाई तथा 50 तथा 100 मीटर फ्री स्टाइल



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed