{"_id":"16266","slug":"Ghaziabad-16266-111","type":"story","status":"publish","title_hn":" वोट बनवाने के लिए उमड़े लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट बनवाने के लिए उमड़े लोग
Ghaziabad
Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी बेअसर, मतदाता जागरुकता मेले में हुए 9877 रजिस्ट्रेशन
गाजियाबाद/ साहिबाबाद। नगर निकाय की वोटर लिस्ट को अपडेट करने के मकसद रविवार को लगे मतदाता पंजीकरण मेलों ने जबरदस्त सफलता हासिल की। तेज गर्मी के बावजूद गाजियाबाद तहसील क्षेत्र के मेलों में 9877 नए मतदाताओं ने पंजीकरण कराया। इनमें सबसे अधिक 5381 मतदाताआें ने स्वर्ण जयंती पार्क मेले में अपना रजिस्ट्रेशन कराया। जबकि रामलीला ग्राउंड घंटाघर मेले में 3984 नए वोटर बने। मेले का उद्घाटन डीएम अपर्णा उपाध्याय ने किया। रामलीला ग्राउंड घंटाघर मेले में मतदाता पंजीकरण के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। उद्घाटन समारोह में 12 वर्षीय छात्र अरुण सेठ ने क्लासिकल अंदाज में गजल पेश कर समां बांध दिया। वहीं,गीतांजलि पब्लिक स्कू ल के स्टूडेंट ने नृत्य प्रस्तुत किया। इस मौके पर डीएम अपर्णा उपाध्याय ने मतदाताओं को वोटर बनने के अलाव मदर्स डे की बधाई भी दी। डीएम ने मतदाताओं की समस्याएं भी सुनी। बैम्वे योजना में लोगों की शिकायत पर कालोनी की सर्वे कराने के आदेश दिए। डीएम ने सीनियर सिटीजन नारायण सिंह को सम्मानित भी किया। तहसीलदार हनुमान प्रसाद मौर्य ने बताया कि रामलीला ग्राउंड घंटाघर में 3984, स्वर्ण जयंती पार्क इंदिरापुरम में 5381, लोनी में 412 और डासना में 100 नए पंजीकरण हुए। कार्यक्र म में एएलटीटी सेंटर के जीएम एमके सेठ, एडीएम प्रशासन आरके शर्मा और सहायक निर्वाचन अधिकारी विशाल सिंह आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन पूनम शर्मा ने किया।