फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   एक करोड़ मंजूर, बदलेगा राजकीय पॉलीटेक्निक

एक करोड़ मंजूर, बदलेगा राजकीय पॉलीटेक्निक

Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
Ghaziabad
Ghaziabad Updated Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजियाबाद। राजकीय पॉलीटेक्निक, गाजियाबाद में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बहुत जल्द नवीनतम टेक्नोलॉजी से लैस लैब में प्रैक्टिकल करने का मौका मिलेगा। यही नहीं, यहां के स्टूडेंट्स हाईटेक कक्षाओं में पढ़ाई करेंगे और यहां की सुविधाएं इंजीनियरिंग कालेजों में मिलने वाली सुविधाओं को टक्कर देंगी।
राजकीय पॉलीटेक्निक, गाजियाबाद को अपग्रेड करने के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से एक करोड़ से अधिक की धनराशि स्वीकृत कर ली गई है। ऐसे में जल्द ही राजकीय पॉलीटेक्निक की सूरत बदलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि राजकीय पॉलीटेक्निक में वर्षों से इस्तेमाल किए जा रहे कंप्यूटर और साफ्टवेयर अब रिटायर किए जाएंगे और उनकी जगह नवीनतम तकनीक से लैस कंप्यूटर और साफ्टवेयर प्रयोग में लाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय की ओर से देशभर के 6 प्रदेशों के 16 राजकीय पॉलीटेक्निक को अपग्रेडेशन के लिए चुना गया है। उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के 16 पॉलीटेक्निक को 12 करोड़ 9 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। इसमें लेबोरेट्री, क्लासेज, विभिन्न कोर्सेज के प्रैक्टिकल के लिए नए एपरेटस और अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित क्लासरूम शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में चार राजकीय पॉलीटेक्निक अपग्रेड करने के लिए चुने गए हैं और इनमें से राजकीय पॉलीटेक्निक गाजियाबाद भी एक है। राजकीय पॉलीटेक्निक गाजियाबाद को अपग्रेड करने के लिए मंत्रालय की ओर से 1 करोड़ 9 लाख 20 हजार रुपये स्वीकृत कर लिए गए हैं। इस धनराशि से पॉलीटेक्निक में पुराने उपकरण बदलकर नए उपकरण खरीदें जाएंगे।



मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से राजकीय पॉलीटेक्निक को अपग्रेड करने की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। फिलहाल पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा को लेकर काम अधिक है। प्रवेश परीक्षा खत्म होने के बाद अपग्रेडेशन की कवायद शुरू होगी। पुराने इक्विपमेंट बदले जाएंगे और उनकी जगह नए इक्विपमेंट लगाए जाएंगे। संस्थान को अपग्रेड करना है ताकि स्टूडेंट्स को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। -मनोज कुमार, प्राचार्य, राजकीय पॉलीटेक्निक गाजियाबाद


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed