फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सड़क पर ‘कब्जा’

सड़क पर ‘कब्जा’

Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
Ghaziabad
Ghaziabad Updated Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर दूसरे दिन भी डटे रहे पंचवटी कालोनी के लोग
विज्ञापन

रात साढ़े दस बजे खोला जाम
बगैर नोटिस काटा था बिजली कनेक्शन

लोनी। दिल्ली से बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर मंगलवार को भी दिल्ली-सहारनपुर मार्ग सारा दिन पंचवटी कालोनी के लोगों के कब्जे में रहा। पुलिस ने सुबह से वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया, जबकि स्टूडेंट्स और बॉर्डर क्षेत्र की कालोनियों के हजारों लोग पैदल ही आवागमन करते दिखे। रात करीब साढ़े दस बजे लोगों ने जाम खोला।
समस्या के समाधान के लिए कालोनी के प्रतिनिधिमंडल और दिल्ली के एसडीएम, एसीपी एवं बीएसईएस अफसरों के साथ वार्ता चली जो बेनतीजा रही। दिल्ली के अधिकारी कालोनी को यूपी के अंतर्गत बता रहे हैं, जबकि कालोनी के लोग दिल्ली सीमा में होने का दावा कर रहे हैं। बता दें कि दिल्ली-यूपी सीमा पर बसी पंचवटी कालोनी में करीब दो हजार विद्युत उपभोक्ताओं को आठ वर्षों से दिल्ली की विद्युत आपूर्ति की जा रही थी। जिसे सोमवार को बिना किसी नोटिस के काट दिया गया था। इसके विरोध में कालोनी के हजारों लोगों ने सोमवार शाम से रात तक मार्ग पर जाम लगाए रखा।
विज्ञापन


वार्ता बेनतीजा
दोपहर 2.30 बजे पंचवटी कालोनी निवासी राजकुमार फौजी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल सीमा पुरी के एसडीएम कमलदीप गुप्ता से वार्ता करने उनके नंदनगरी ऑफिस पहुंचा। वहां गोकुलपुरी के एसीपी रामसिंह, बीएसईएस के डीजीएम प्रेमसिंह और पूर्व पार्षद ईश्वर सिंह बागड़ी के समक्ष वार्ता शुरू हुई। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि उनकी कालोनी दिल्ली में आती है। उनके वोटर आईडी, राशन कार्ड आदि दिल्ली के हैं और आठ वर्षों से उनके विद्युत कनेक्शन भी दिल्ली से जुडे़ हैं। एसडीएम ने कहा कि कॉलोनी की डिमार्केशन करने के बाद सीमा विवाद का निस्तारण होगा। बीएसईएस के डीजीएम प्रेमसिंह ने उच्चाधिकारियाें के आदेश के बिना विद्युत सप्लाई जोड़ने से इंकार कर दिया। इसके बाद प्रतिनिधि मंडल ने देर शाम तक डीसी केएल गर्ग से वार्ता की। डीसी ने मामला अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर का बताते हुए पल्ला झाड़ लिया। हालांकि उन्होंने कालोनी में पेयजल आपूर्ति के लिए टैंकर भेजकर बुधवार को दोबारा वार्ता का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाक्यूमेंट बताए फर्जी
दिल्ली में विद्युत आपूर्ति करने वाली कंपनी बीएसईएस के प्रवक्ता ने बताया कि वर्ष 2008 में दिल्ली में विधान सभा चुनाव के बाद, हारेे उम्मीदवारों ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका डाली थी। जिसमें पंचवटी कालोनी को यूपी की बताते हुए उनके द्वारा बनवाएं वोटर आईडी कार्ड आदि को फर्जी बताया था। जांच के बाद डाक्यूमेंट फर्जी निकले तो पंचवटी कालोनी के हजारों वोटर आईडी कार्ड निरस्त कर दिए गए थे। इसी के चलते कालोनी की िबजली काटी गई है।


रूट किया डायवर्ट
थाना प्रभारी ब्रजमोहन यादव ने बताया कि मंगलवार सुबह जाम के बाद दिल्ली जाने वाले वाहनों को गाजियाबाद मार्ग से भौपुरा की ओर डायवर्ट किया गया। कुछ ट्रैफिक सोनिया विहार और खजूरी पुस्ता की ओर से भी निकाला गया।
...तो जारी रहेगा आंदोलन
पंचवटी कालोनीवासियों के प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रहे राजकुमार फौजी का कहना है कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा जाम जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed