फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Wrongly taking the exam, two students were arrested

गलत तरीके से परीक्षा दे रहे दो छात्र धरे गए

Mon, 09 Jan 2017 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 09 Jan 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
Wrongly taking the exam, two students were arrested
परीक्ष्‍ाा - फोटो : अमर उजाला
 अकबरपुर इंटर कालेज में रविवार को आयोजित जवाहर नवोदय विद्यालय की संयुक्त प्रवेश परीक्षा में धोखा देकर परीक्षा दे रहे दो छात्र पकड़े गए। फर्जीवाड़ा करने पर दोनों छात्र मिन्नते करने लगे। बाद में कालेज के प्रधानाचार्य ने दोनों को छोड़ दिया।
विज्ञापन



रविवार को अकबरपुर इंटर कालेज में जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा -छह के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। जिले में 12 केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा में पंजीकरण 3 हजार 9 सौ 3 के सापेक्ष 3 हजार 84 अभ्यर्थी ही बैठे। जिले में अकबरपुर इंटर कॉलेज एवं बालिका इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था।
विज्ञापन


कालेज प्रधानाचार्य भारत सिंह ने बताया कि इसी कॉलेज के कक्षा-9 के छात्र हेमराज ने आर्यन पुत्र कैलाश नाम बदलकर और अमन कुमार पुत्र जयचंद्र ने सरस्वती ज्ञान मंदिर अकबरपुर से कक्षा-छह में प्रवेश परीक्षा में बैठने का प्रयास किया। दोनों को जांच के दौरान पकड़ लिया गया। गलती का अहसास होने पर दोनों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



नवोदय के उप प्राचार्य अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि परीक्षा में 819 बच्चे गैर हाजिर रहे हैं। सभी केंद्रों में सचल दलों के द्वारा निरीक्षण किया गया। उत्तर पुस्तिकाओं को परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed