फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   women unjured in tilak party

तिलक समारोह में दो पक्ष भिड़े, महिला का सिर फू टा

Wed, 17 Feb 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 17 Feb 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
घाटमपुर कसबे के आछी मोहाल में तिलक समारोह के दौरान छींटाकशी करने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। कुछ देर बाद ही उनके बीच मारपीट और पथराव शुरू हो गया। झगड़े में एक महिला का सिर फट गया। जबकि, चार अन्य लोग मामूली रूप से घायल हुए।
विज्ञापन


जख्मी महिला को सीएचसी से कानपुर रेफर किया गया है। कसबा चौकी इंचार्ज ने बताया कि दोनों पक्षों पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। सोमवार की रात रामस्वरूप संखवार के पुत्र सोनू का तिलक समारोह था। लड़की पक्ष गांव मकरंदरपुर, थाना बरौर (कानपुर देहात) से आए थे। रात करीब 10 बजे के आसपास तिलक समारोह चल रहा था। तभी मोहल्ले का ही नफीस पुत्र लल्लू खान वहां शराब के नशे में धुत होकर पहुंचा।
विज्ञापन


आरोप है कि नफीस ने वहीं खड़ी एक लड़की को देखकर अश्लील फब्तियां कसनी शुरू कर दी। इस पर लोगों ने उसे मना किया, लेकिन, वह नहीं माना। इससे गुस्साए लोगों ने नफीस को पीटकर वहां से भगा दिया। वह अपने घर पहुंचा और परिजनों को झगड़े की जानकारी दी। नफीस की बात सुनकर उसका भाई सलमान तीन-चार लड़कों के साथ रामस्वरूप के दरवाजे पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। इस पर दूसरे पक्ष के लोग भी एकजुट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ओर से गाली-गलौज होने के बाद पथराव और मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान एक पत्थर साधना (38) पत्नी विनोद संखवार के सिर पर लगा। वह बेहोश होकर वहीं गिर गई। तीन-चार और लोग भी मामूली रूप से जख्मी हुए। यह देख हमलावर वहां से भाग खड़े हुए। इसी दौरान झगड़े की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। झगड़ा करने के आरोप में एक पक्ष के सलमान पुत्र लल्लू खां और दूसरे पक्ष से पवन संखवार पुत्र रामप्रकाश को पकड़कर थाने ले आई।


घायल साधना को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से डाक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। कसबा चौकी इंचार्ज प्रमोद यादव ने बताया कि झगड़ा नशेबाजी का है। दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई करने के बाद दो युवकों का चालान भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed