{"_id":"cdc55be69c948526c11c5767b1e8eda8","slug":"women-death-husbend-arrest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" संदिग्ध हालात में युवती की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में युवती की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीतरगांव चौकी साढ़ के देवसढ़ गांव में एक युवती की लाश संदिग्ध हालात में उसके घर में फांसी पर झूलती मिली। मृतका के भाई ने उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। एसओ ने बताया कि पति अरविंद गुप्ता को हिरासत में लेने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
देवसढ़ गांव निवासी अरविंद गुप्ता की शादी गिरसी गांव निवासी गुड्डन देवी (32) से हुई थी। दो बच्चे विशाल (13) और विद्या (11) हैं। मृतका के भाई रामप्रकाश गुप्ता ने बताया कि अरविंद गुड्डन से मारपीट करता रहता था। बुधवार की सुबह अरविंद ने पहले दोनों बच्चों को पीटा।
गुड्डन की भी पिटाई की थी। बच्चे घर से स्कूल चले गए तो मौका देखकर अरविंद ने गुड्डन की फिर पीटा। बताया कि उसकी हत्या कर लाश को दुपट्टे के सहारे छज्जे के कुंडे में लटकाने के बाद घर से बाहर चला गया।
विज्ञापन
दोपहर में दोनों बच्चे घर लौटे तो मां को फांसी पर झूलते देख शोर मचाया। पड़ोसियों ने बताया कि वह लोग घर में पहुंचे तो गुड्डन की लाश जमीन पर पड़े तख्त पर रखी थी। गले में दुपट्टा कसा था।
पूछताछ में अरविंद ने बताया कि उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इधर, गुड्डन के मायके से उसका भाई और अन्य लोग देवसढ़ पहुंचे। उन्होंने लाश देखने के बाद उसकी हत्या का आरोप लगाया।