फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Uncontrollable woman crushed by truck, killed

बेकाबू ट्रक ने महिला को कुचला, मौत

Tue, 07 Mar 2017 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 07 Mar 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable woman crushed by truck, killed
हादसा - फोटो : अमर उजाला
रूरा  कसबे के दुर्गा मंदिर के पास बेकाबूू ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन



अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बारा गांव निवासी रामा देवी पत्नी चुन्नू लाल (45) अपने पुत्र राहुल (22) के साथ बाइक से कड़री गांव के शादी समारोह में शामिल होकर वापस गांव लौट रही थी। बता दें कि  बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। रूरा के दुर्गा मंदिर के सामने तेज ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। महिला उछलकर सड़क पर जा गिरी और ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


दुर्घटना के बाद लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना के बाद बारा गांव से परिजन पहुंच गए। थानाध्यक्ष बीएस पोनिया ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed