{"_id":"d294f263b7dfab76b07a958609db65f9","slug":"teen-shed-in-makanpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" मुंडन संस्कार को बनेगा टिन शेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंडन संस्कार को बनेगा टिन शेड
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐतिहासिक बद्दउद्दीन जिंदाशाह मदार की दरगाह पर संस्कार कराने के लिए आने वाले लोगों के लिए जल्द ही टिन शेड डलवाया जाएगा।
साथ ही संपर्क मार्ग दुरुस्त होंगे। विधायक और राज्यमंत्री अरुणा कोरी ने मेला कमेटी सदस्यों को सम्मानित कर घोषणाएं कीं।बिल्हौर विधायक और प्रदेश सरकार में मंत्री अरुणा कोरी ने रविवार को मकनपुर मेला पहुंचीं।
रस्म अदायगी कर एसडीएम, तहसीदार और मेला कमेटी को सफल आयोजन पर बधाई दी। साथ ही मकनपुर मेला कमेटी हाल से औपचारिक रूप से मेला समापन की घोषणा कर दी गई।
अरुणा कोरी ने एतिहासिक पंरपरा को बनाए रखने के लिए मुंडन स्थल पर टिन शेड डलवाने और कई स्थानीय मार्गों को पक्का कराने की घोषणा की।
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं को पढ़ाने लिखाने के लिए संदेश दिए। सालाना उर्स के लिए हर संभव मदद का भरोसा मेला कमेटी और क्षेत्रीय लोगों को दिया।