फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Sepoys robbed rapists, went to jail

सिपाहियों ने टप्पेबाज को लूटा, जेल गए

Mon, 05 Feb 2018 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात Updated Mon, 05 Feb 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
Sepoys robbed rapists, went to jail
पुलिस की गिरफ्त में लूट के आरोपी।
रसूलाबाद। एक टप्पेबाज को पकड़कर तीन हजार रुपये लूटने के मामले में यूपी 100 के दो सिपाहियों को पुलिस ने जेल भेज दिया। टप्पेबाज को भी जेल भेजा गया है, उसके साथ साथी फरार हैं। झींझक निवासी सुनील गुप्ता की रसूलाबाद स्थित ज्वैलरी की दुकान में एक महिला नकली सोने के बाले लेकर गिरवी रखने पहुंची।
विज्ञापन


शक होने पर दुकानदार ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर यूपी 100 व थाने की पुलिस पहुंच गई। महिला ने पूछताछ में अपने छह अन्य साथियों के नाम बताए, जिस पर थाना पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की। वहीं यूपी 100 के सिपाही विपिन कुमार व अनुपम यादव ने महिला के साथी टप्पेबाज जितेंद्र को पकड़ कर मारपीट कर तीन हजार छीन लिए और उसे छोड़ दिया। बाद में थाना पुलिस ने उसे पकड़ लिया तो उसने पूरी बात बताई। इसके बाद एसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी दोनों सिपाहियों पर लूट का मुकदमा दर्ज कर सिपाहियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


दुकानदार सुनील गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने औरैया की दिबियापुर निवासी सरोज देवी और सात साथियों पर टप्पेबाजी का मुकदमा दर्ज किया गया। एसपी रतनकांत पांडेय ने बताया कि टप्पेबाज गैंग की तलाश में टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed