फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   road accident, nine injured

पान मसाला थूकने में वैन पलटी, नौ घायल

Sat, 20 Feb 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 20 Feb 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
घाटमपुर कसबे के हमीरपुर रोड पर चालक के पान मसाला थूकने के दौरान बेकाबू वैन के पलटने से उसमें सवार नौ लोग घायल हो गए। सीएचसी से तीन घायलों को कानपुर रेफर किया गया है। जबकि, अन्य की मरहमपट्टी के बाद छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन


कसबा रूरा (कानपुर देहात) के मोहल्ला कमला नगर निवासी मो.सत्तार हुसेन अपनी पत्नी साफिया अंसारी, बेटियों नाजिया, बुसरा, इतरम, आयरा, पुत्र तौहीद और कर्दमपुरी (दिल्ली) निवासी सास राबिया के साथ कम्हरिया (मौदहा) हमीरपुर गए थे। वह रूरा निवासी राजा नाम के चालक के साथ किराये की वैन लेकर गए थे।
विज्ञापन



दोपहर बाद वहीं से सभी लोग रूरा लौट रहे थे। जैसे ही हमीरपुर रोड पर स्थित स्योंदी-ललईंपुर गांव के निकट पहुंचे, तभी चालक ने पान मसाला थूकने के लिए वैन की खिड़की खोली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में एक ट्रक आता दिखा। चालक ने बचने के लिए वैन को एक मोड़ा लेकिन, रफ्तार तेज होने से वह असंतुलित होकर रोड पर एक ओर पलट गई। वैन में सवार सभी लोग उसके अंदर फंस गए।  मौके पर मौजूद लोगों ने वैन में फंसे लोगों को जल्दी से बाहर निकाला।


हाइवे की एंबुलेंस से सभी को सीएचसी (घाटमपुर) पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को कानपुर रेफर किया जबकि, अन्य का सीएचसी में ही प्राथमिक उपचार किया गया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed