{"_id":"581a4a714f1c1b0e5743712d","slug":"rjwahe-track-cut-submerged-paddy","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजबहे की पटरी कटी, धान की फसल जलमग्न ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजबहे की पटरी कटी, धान की फसल जलमग्न
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
रजवहे की कटी पटरी दिखाते किसान
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के बसेन गांव के सामने मुद्दतपुर रजवहे की खांदी कटने से दो सौ बीघा धान की फसल जलमग्न हो गई है। बुधवार सुबह फसल को पानी में डूबा देखकर किसानों के पसीने छूट गए। आनन-फानन में ग्रामीणों ने रजवहे की कटी पटरी को बंद कर पानी को बंद किया।
क्षेत्र के बसेन गांव के सामने से गुजरे मुद्दतपुर रजवहे में मंगलवार की देर रात बढ़े पानी से पटरी कट गई। करीब दो सौ बीघा खेतों में जबरदस्त जलभराव हो गया। बुधवार सुबह खेतों में पानी भरा देख किसानों की होश उड़ गए। किसानों ने किसी तरह पानी का बहाव रोककर खांदी बंद की।
गांव के विवेक त्रिपाठी, शिवशंकर, विमल त्रिवेदी, बबलू, सतीश, रामजी, मुंशीलाल, गजराज आदि ने बताया कि खेतों में तैयार धान की फसल कटने की कगार पर है। ऐसे में खेतों पानी भर जाने से फसल गिरकर खराब हो सकती है, और नुकसान हो सकता है। खेतों में नालियां बनाकर पानी को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।