फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   rice mill worker dead body found

मिल के बाहर पड़ा मिला मुनीम का शव

Mon, 29 Feb 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 29 Feb 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
rice mill worker dead body found
उत्तरीपुरा स्थित देवी राइस मिल के मुनीम का शव परिसर के बाहर जीटी रोड पर पड़ा मिला। परिजनों ने राइस मिल मालिक पर हत्या का आरोप लगार कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मौत का कारण सीने पर चोट है। सीओ रमेश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन


उत्तरीपुरा के डुडवा जमौली गांव निवासी सुरेंद्र कुमार सविता (45) देवी प्रसाद राइस मिल में मुनीम थे। कर्मचारियों के मुताबिक शनिवार रात मिल से कई ट्रकों में भूसी लोड की जाती रही। इसके बाद रविवार सुबह मिल के पास सुरेंद्र का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन


सुरेंद्र के चेहरे पर भूसी पड़ी थी। मौके पर पहुंची पुलिस से परिजन भिड़ गए तो पुलिस ने मिल मालिक गोविंद उसके पिता मुकेश पर मुकदमा दर्ज किया। मिल मालिक देवी प्रसाद का कहना है कि सुरेंद्र सात-आठ सालों से मुनीम का काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईमानदार होने के कारण मिल का माल लेकर एफसीआई चंदारी कानपुर उसे ही भेजा जाता था। सुरेंद्र रात 10-11 बजे माल अनलोड कराकर वापस आ पाता था। लेकिन, शनिवार रात वह वापस मिल लौटा ही नहीं। कोतवाली प्रभारी जीवाराम यादव ने बताया कि  मिल मालिक गोविंद सहित उसके पुत्र को हिरासत में लिया है।


मिल मालिक ने लेन-देन की किसी भी बात से इंकार किया है। उधर, मुनीम के पुत्र निखिल ने पुलिस को बताया कि पिता की मौत में मिल मालिक और उनके कर्मियों का हाथ है। पिताजी ने मोबाइल फोन पर रात 12 बजे तक आने की बात कही थी। दोबारा रात में फिर मोबाइल करने पर न पिता का फोन उठा और न मिल मालिक गोविंद का। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed