फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Revenue Amin's body found on railway track edge

रेलवे ट्रैक किनारे मिला राजस्व अमीन का शव

Sun, 04 Feb 2018 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 04 Feb 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
Revenue Amin's body found on railway track edge
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गजनेर थाना क्षेत्र के बहबलपुर गांव में रिलायंस डिपो के पास शनिवार सुबह राजस्व अमीन का  क्षत विक्षत शव पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है जबकि, पुलिस मामले को आत्महत्या मान रही है। परिजनों के अनुसार, दो लोग सुबह बाइक से उन्हें अपने साथ ले गए थे। फिलहाल परिवार ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


मूल रूप से वार्ड नबंर 9 कबीर नगर डेरापुर निवासी रामकुमार उर्फ सुनील कश्यप अकबरपुर तहसील में बतौर संग्रह अमीन तैनात थे। वह अकबरपुर तहसील परिसर में बनी राजस्व कालोनी में परिवार समेत रह रहे थे। उनके पास जलालपुर नागिन, बहवलपुर आदि गांवों का चार्ज था। उनके बेटे विजय के मुताबिक सुबह जल्दी दो लोग बाइक से आए थे, जिस पर पिता राजस्व जमा कर रसीद काटने की बात कहकर उनके साथ निकल गए थे। इसके बाद कानपुर झांसी रेल मार्ग में बहवलपुर के पास रेलवे लाइन किनारे शव पड़े होने की सूचना मिली। शव क्षत विक्षत था।
विज्ञापन


सरवनखेड़ा प्रतिनिधि के अनुसार गेटमैन कल्लू की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। मौके पर पहुंचे सीओ एपी श्रीवास्तव, कोतवाल अकबरपुर विक्रम सिंह, देवेश शुक्ला, एसओ गजनेर रवींद्र तिवारी ने वहां लोगों से घटना के बाबत पूछताछ की तथा हर पहलू पर छानबीन की। फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई। उसने साक्ष्य जुटाए। राजकुमार की पत्नी राजकांती व बेटे विजय, पुष्पेंद्र, पियूष व बेटी कामिनी बिलखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें एसडीएम परवेज अहमद, तहसीलदार राजीव राज, अमीन संघ के पदाधिकारी, समाज सेविका कंचन मिश्रा आदि ने पहुंच कर ढांढस बंधाया। परिजनों ने किसी से कोई रंजिश होने की बात से इंकार किया है। वहीं यह नहीं बता पा रहे कि वह किसके साथ घर से निकले थे। सीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना आत्महत्या की प्रतीत होती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुघर्टना संबंधित चोटें हैं। फिलहाल परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed