फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   rasulabad Mknpur road repairing start

मकनपुर-रसूलाबाद सड़क की मरम्मत का काम शुरू

Tue, 05 Apr 2016 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो
अमर उजाला ब्यूूराो Updated Tue, 05 Apr 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज जनपद से सटे मकनपुर, विषधन, रसूलाबाद, आइमा आदि मुख्य कसबों को जोड़ने वाली सड़क की खस्ताहाल होने की खबर अमर उजाला ने वरीयता के साथ प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान लेते हुए रोड की दुर्दशा सड़क की मरम्मत का काम पीडब्लूडी विभाग ने शुरू कराया है।
विज्ञापन


लखनऊ-आगरा ग्रीन एक्सप्रेस के निर्माण में लगे हजाराें डंपरों के गुजरने के कारण बिल्हौर मकनपुर- रसूलाबाद मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। दो से तीन फिट गहरे गड्ढे होने के कारण आए दिन सड़क पर छोटे-बड़े वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं। 
विज्ञापन


सड़क की दुर्दशा की खबर अमर उजाला ने वरीयता के साथ प्रकाशित की थी। जिसका संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण विभाग ने बरेवा मोड़, आइमा पुल, सुर्सी सहित कई स्थानों पर मरम्मत का काम शुरू करया है। कार्यदायी संस्था  द्वारा पहले गिट्टी डालकर सड़क को चलने लायक बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खस्ताहाल सड़क होने के कारण यहां से वाहन ही नहीं बल्कि पैदल निकलना भी दूभर है। थोड़ी सी बारिश में पूरी सड़क गड्ढों में भरे पानी के कारण जलमग्न हो जाती है। सड़क पर मरम्मत का काम शुरू होने से सड़क से गुजरने वाले दर्जनों गांवों के ग्रामीणों में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed