फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   old age women death from road accident

ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे दबकर वृद्धा की मौत

Sat, 23 Jan 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 23 Jan 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
भीतरगांव पुलिस चौकी क्षेत्र के निबिया गांव में ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे दब जाने से एक वृद्धा की मौत हो गई।  निबिया गांव निवासी अजय कुमार कुशवाहा का मकान बन रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह पड़ोसी गांव इटर्रा के एक भट्ठे से ईंटें मंगवाई गई थीं। गांव के पूर्व प्रधान ऊधौ कुशवाहा का पुत्र शंकरलाल अपने ट्रैक्टर में किराए पर ईंटों की ढुलाई कर रहा था।
विज्ञापन


उसने ईंटों से भरी ट्राली अजय के दरवाजे के बाहर खड़ी कर दी और ट्रैक्टर लेकर चला गया। दोपहर में अजय की बेटी ज्योत्सना (03) ईंट लदी ट्राली के पास खेल रही थी। पास में ही उसकी दादी कुसुमा देवी (62) बैठी थी। तभी ट्राली असंतुलित होकर एक ओर पलटने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देख कुसमा ने वहां खेल रही पोती ज्योत्सना को खींचकर एक ओर किया। जबकि, वह खुद ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गई।

ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दब जाने से कुसुमा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर गांव के लोग दौड़े और ट्राली को सीधा करने के बाद उसे बाहर निकाला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।


चौकी इंचार्ज महेश यादव ने बताया कि वृद्धा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। बताया कि यदि मृतक परिजन ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कोई तहरीर देते हैं तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed