फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Murder in the murder of lodging fake reports

फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराने की खुन्नस में की थी हत्या

Mon, 29 Jan 2018 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 29 Jan 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
Murder in the murder of lodging fake reports
हत्या के मामले में खुलासा करते एसपी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बरौर थाना क्षेत्र के देवबृम्हापुर गांव में पांच माह पूर्व हुई बसपा कार्यकर्ता की हत्या का रविवार को एसपी ने खुलासा किया। पुलिस ने गांव के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। युवकों ने फर्जी मुकदमे दर्ज कराने से खुन्नस खाकर हत्या की बात कबूली। वहीं, हत्या में प्रयुक्त चापड़ भी पुलिस ने उनकी निशानदेही पर बरामद कर लिया है। एसपी ने पुलिस को टीम को पांच हजार रुपये का इनाम दिया है।
विज्ञापन

देवबृह्मापुर गांव निवासी बसपा कार्यकर्ता रामाधार (62) की 26 अगस्त की रात धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। 27 अगस्त की सुबह उसका शव गांव के ही प्रमोद कटियार के खेत में रक्त रंजित हालत में पड़ा मिला था।
विज्ञापन


मामले में मृतक के बेटे ने अज्ञात लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद एसपी ने घटना के खुलासे के लिए स्वाट टीम, एसओ बरौर व सीओ भोगनीपुर के नेतृत्व में टीमें लगाई थी। पुलिस हर बिंदु पर छानबीन कर रही थी। पुलिस ने संदेह के आधार पर गांव के ही गनेशी लाल के पुत्र श्यामबीर व प्रेमबाबू के पुत्र गजेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की। इस पर दोनों ने हत्या किए जाने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्यामबीर ने बताया कि रामाधार ने उस पर लकड़ी भगाने का झूठा मुकदमा दर्ज कराया था, जिससे वह सरकारी सेवा योग्य नहीं रहा। इसके साथ की कई अन्य मामलों में उसके परिवार के लोगों पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराए, जिससे उसका पूरा परिवार परेशान हो गया। इसी खुन्नस में उसने रामाधार की हत्या की साजिश रची और उसे मौका पाकर मौत के घाट उतार दिया। पकड़े गए युवकों को घटना करने का कोई पश्चाताप भी नहीं है। एसपी रतनकांत पांडेय ने बताया कि खुलासा करने वाली टीम का नेतृत्व कर रहे एसओ शिव कुमार राठौर व उनकी टीम को पांच हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया है।



हत्या के बाद अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे आरोपी
रामाधार की हत्या करने के बाद आरोपी श्यामबीर व गजेंद्र ने उसके अंतिम संस्कार के लिए अपने घरों से ईंधन कंडे दिए। साथ ही अंतिम यात्रा में सबके साथ घाट तक गए। वहां अंतिम संस्कार होने के बाद लौटे। वहीं घटना से संबंधित मामलों में वह पीड़ित पक्ष के साथ थाने भी आते जाते रहे। इससे रामाधार के परिजनों को कोई आशंका नहीं हुई। जब पुलिस ने उन दोनों युवकों द्वारा हत्या करने की बात मृतक के परिजनों को बताई तो एक बार उन्हें विश्वास नहीं हुआ, लेकिन जब उनके सामने उन युवकों ने पूरी घटना बताई तो वह भी दंग रह गए। आरोपियों ने बताया कि अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज होने के बाद बाद वह दोनों दिल्ली चले गए थे। वहां कुछ दिन रहने के बाद वापस गांव आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed