फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   mlc election

एमएलसी चुनाव के लिए आज पड़ेंगे वोट

Thu, 03 Mar 2016 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 03 Mar 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
कानपुर-फतेहपुर स्थानीय प्राधिकारी परिषद (एमएलसी) पद के चुनाव के लिए आज (गुरुवार) को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए तहसील के तीनों विकास खंडों में मतदान केंद्र (बूथ) बनाए गए हैं। बुधवार की शाम सभी मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गईं।
विज्ञापन


घाटमपुर में ब्लाक परिसर के सभागार में मतदान के लिए बूथ बनाया गया है। इसमें नगर पालिका परिषद घाटमपुर के सभासदों के अलावा विकास खंड क्षेत्र के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान और निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य अपने वोट डालेंगे।
विज्ञापन

पतारा विकास खंड परिसर में भी ब्लाक सभागार में ही मतदान केंद्र बनाया गया है। बुधवार की शाम मतदान केंद्र में पोलिंग पार्टियों ने डेरा जमा लिया।

 शाम को उप जिलाधिकारी कमलेशचंद्र बाजपेई और सीओ कृष्ण कुमार ने तहसील क्षेत्र के तीनों विकास खंडों घाटमपुर, पतारा और भीतरगांव का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



अधिकारियों ने बताया कि एमएलसी चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतदान केंद्रों के बाहर पुलिस की एक-एक मोबाइल टीम मौजूद रहेगी। जबकि, तीन-चार मोबाइल टीमें क्षेत्र में भी लगातार गश्त पर रहेंगी।


भीतरगांव समाचार प्रतिनिधि के अनुसार कसबे के ब्लाक मुख्यालय सभागार में एमएलसी के मतदान के लिए बूथ बनाया गया है। पीठासीन अधिकारी हीरामणि वर्मा ने बताया कि मतदान सुबह 08 से शाम 04 बजे तक कराया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed