फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Maharaja Khet Singh Jayanti will be celebrated in Sajeti

सजेती में मनाई जाएगी महाराज खेत सिंह की जयंती

Sat, 16 Dec 2017 01:13 AM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
Maharaja Khet Singh Jayanti will be celebrated in Sajeti
गढ़ कुंडार का ऐतिहासिक किला। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सजेती कस्बे के बिहारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में 17 दिसंबर को गढ़ कुंडार नरेश महाराजा खेत सिंह खंगार की जयंती मनाई जाएगी। इसके लिए देश के कोने-कोने से खंगार वंशीय लोगों को बुलाया गया है। आयोजन से जुड़े विजय सिंह और मुन्ना सिंह खंगार ने बताया कि पहली बार उत्तर प्रदेश में इस जयंती का आयोजन किया जा रहा है। जोरशोर से तैयारियां की जा रही हैं। समारोह का आयोजन खंगार क्षत्रिय महासभा की ओर से किया गया है। बता दें कि खंगार बिरादरी के लोग घाटमपुर में निवास करते हैं।
विज्ञापन

-
...कौन थे खेतसिंह खंगार
घाटमपुर निवासी शिवकुमार सिंह ने बताया कि खेत सिंह खंगार 12वीं सदी में दिल्ली सम्राट पृथ्वीराज सिंह चौहान के सामंत और उनके परम मित्र थे। वह मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में स्थित गढ़ कुंडार के राजा थे। उन्होंने पृथ्वीराज चौहान के साथ मिलकर मोहम्मद गोरी के खिलाफ युद्ध किया था। बताया कि उन्होंने सन् 1182 में चंदेल वंशीय राजाओं के सैनिक मुख्यालय को ऐतिहासिक किले के रूप में परिवर्तित करवाया था।
विज्ञापन


जयंती समारोह का उद्देश्य बताएंगे
खंगार क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आरके राना ने बताया कि कस्बे के बहारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित जयंती समारोह में यूपी, एमपी और देश के अन्य भागों से खंगार क्षत्रिय प्रतिनिधि शामिल होंगे। जयंती का उद्देश समाज के लोगों को खंगार क्षत्रिय राजाओं के इतिहास से अवगत कराना है। हमीरपुर के जिलाध्यक्ष डा. शुक देव सिंह खंगार ने बताया कि खंगार क्षत्रिय राजाओं का अपना गौरवशाली इतिहास है। उन्होंने जहां टीकमगढ़ जैसे दुर्गम स्थान पर कुंडार जैसा किला बनवाया वहीं, उनके नाम के सिक्के भी चले। उन्होंने समाज के प्रतापी राजा खेतसिंह का तैल चित्र, गड़ कुंडार और खंगार वंशीय राजाओं के चलवाए गए सिक्कों की फोटो भी उपलब्ध कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed