{"_id":"5e123ccb8ebc3e88217d36d5","slug":"kanpur-dehat-accident-ghatampur-news-knp536572971","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनी पायलट का शव आते ही परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनी पायलट का शव आते ही परिजनों में मचा कोहराम
विज्ञापन
kanpur dehat accident
- फोटो : GHATAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर (कानपुर देहात)। क्षेत्र के कुशलपुर गांव निवासी विमान के ट्रेनी पायलट की शुक्रवार की रात विमान क्रेस हो जाने से हादसे में मौत गई थी। रविवार को उसका शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया।
गांव निवासी चंद्रपाल सिंह का पुत्र पियूष सिंह चंदेल (36) का दस वर्ष पूर्व एरोप्लेन इंजीनियर के पद पर एअर इंडिया में चयन हुआ था। कुछ दिन पहले उसका प्रमोशन ट्रेनी पायलट के पद पर हुआ था। इसके चलते मध्य प्रदेश में उसकी पायलट की 200 घंटे की ट्रेनिंग हो रही थी। प्रशिक्षण के आखिरी दिन रात्रिकालीन ट्रेनिंग के दौरान 3 जनवरी को आखिरी घंटे में अचानक उसका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जहां हादसे में पियूष सिंह की मौत हो गई। हादसा सागर (मध्य प्रदेश) के ठाना हवाई अड्डे के निकट हुआ।
रविवार को पियूष सिंह का शव उसके पैतृक गांव कुशलपुर आया। जानकारी होते गांव में कोहराम मच गया घर के सदस्यों का हाल-बेहाल था। महिलाओं का विलाप सुनकर सभी की आंखें नम हो गईं। परिजनों ने बताया कि पियूष का विवाह 7 वर्ष पूर्व डॉ आकांक्षा सिंह के साथ हुआ था। उनके एक पुत्र रुद्रप्रताप सिंह (4) है।