{"_id":"5a70cef44f1c1b410b8b607d","slug":"jupiter-will-be-built-in-448-flat","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूही गढ़ा में बनेंगे 448 फ्लैट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूही गढ़ा में बनेंगे 448 फ्लैट
Updated Wed, 31 Jan 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
DDA flats
विज्ञापन
मलिन बस्तियों को टाउनशिप के रूप में बदलने की पहली योजना को जूही में लाने की तैयारी केडीए ने तेज कर दी है। जूही राखी मंडी में सर्वे के बाद मिली 10 एकड़ जमीन की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) केडीए ने तैयार कर ली है। इसके मुताबिक 19.26 करोड़ की लागत से केडीए यहां 448 फ्लैट बनाएगा।
केडीए ने पहले चरण में शहर की 400 में से 150 मलिन बस्तियों को मॉडल टाउनशिप के रूप में बदलने की योजना बनाई है। बस्तियों की आधी जमीन पर बहुमंजिला इमारत बनाकर यहां के निवासियों को फ्लैट दिए जाएंगे। बाकी जमीन पर केडीए आवासीय और व्यावसायिक योजना लाएगा। सबसे पहले जूही राखी मंडी को इस योजना के लिए चुना गया है। यहां के करीब 500 परिवार केडीए को योजना लाने के लिए अपनी सहमति दे चुके हैं।
केडीए वीसी के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि योजना की डीपीआर तैयार हो गई है। इसे शासन को मंजूरी के लिए भेजा गया है। जल्द ही योजना के फ्लैटो का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
संयुक्त सचिव बने प्राधिकारी
कानपुर। केडीए वीसी के, विजयेंद्र पांडियन ने हाल ही में शुरू हुए मलिन बस्ती विभाग का प्राधिकारी संयुक्त सचिव केके सिंह को नियुक्त किया है। जमीनों पर हुए अवैध कब्जों को खाली कराने के साथ ही इनके विकास की योजनाएं भी प्राधिकारी और उनकी टीम बनाएगी। वीसी ने बताया कि शहर में करीब 400 मलिन बस्तियां हैं। सभी मलिन बस्तियों की सूची तैयार कर ली गई है। 23 मलिन बस्तियां निर्विवादित मिली हैं। जल्द ही इनके कायाकल्प की योजना बनेगी। 45 मलिन बस्तियों का मामला कोर्ट में है। इनके लिए प्रभावी पैरवी की जाएगी। 37 बस्तियां ऐसी हैं जिनके लिए मलिन बस्ती का नोटिफिकेशन हुआ, लेकिन इसके बाद कुछ नहीं किया गया।
चार लाख होगी फ्लैट की लागत
केडीए वीसी ने बताया कि स्थानीय निवासियों के लिए बनाए जाने वाले फ्लैट की निर्माण लागत चार लाख 30 हजार रुपये आ रही है। इसमें से 1.66 लाख रुपये का अंशदान शासन की ओर से मिलेगा। बाकी 2.66 लाख रुपये की भरपाई योजना के अंतर्गत बनाए जाने वाले अन्य प्रोजेक्ट से की जाएगी। योजना में 10 फीसदी धनराशि लाभार्थियों से लेने का प्रावधान है, लेकिन उन्हें इससे छूट दी जाएगी।
दो और मलिन बस्तियों का सर्वे शुरू
जूही के बाद केडीए ने विकास नगर में सिग्नेचर ग्रीन्स सिटी के सामने रोडवेज की जमीन और गुजैनी में बसी मलिन बस्ती का सर्वे शुरू करा दिया है। स्थानीय निवासियों की सहमति और जमीन मिलने की संभावना पर केडीए टाउनशिप का प्रस्ताव बनाएगा।