फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   If you do not cut the BTC candidates commotion

प्रवेश न मिलने पर बीटीसी अभ्यर्थियों ने काटा हंगामा

Fri, 23 Sep 2016 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 23 Sep 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
If you do not cut the BTC candidates commotion
-जिलाधिकारी आवास के बाहर हंगामा काटते बीटीसी अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला
बीटीसी अभ्यर्थियों ने हाई मेरिट होने के बाद भी कालेज में प्रवेश न मिलने पर गुरुवार को जिलाधिकारी आवास के बाहर जमकर हंगामा काटा। उन्हाेंने कालेज प्रबंधन व डायट की मिलीभगत से हो रही धांधली की जांच कराने की मांग की है। डीएम कुमार रविकांत सिंह ने इस मामले में डायट के प्राचार्य को जांच कर आख्या भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



गुरुवार शाम को सैकड़ों की तादात में जिलाधिकारी आवास के बाहर हंगामा काट रहे बीटीसी अभ्यर्थी शालिनी, आकांक्षा तिवारी, वंदना, कविता निषाद, कोमल, बिंद्रा, पारुल यादव, काजल प्रजापति, प्रज्ञा शुक्ला आदि ने बताया कि बीटीसी 2015 के प्रशिक्षण के लिए 13 अगस्त व 19 सितंबर 2013 को डायट पुखरायां में काउंसलिंग हुई थी।
विज्ञापन


विभाग से तय कटआफ मेरिट से उनके नाम हाई मेरिट में है। इसके बावजूद उनको एडमिशन नही मिल रहा है। डायट ने मौखिक रुप से अभ्यर्थियों को प्राइवेट कालेजों में एडमिशन दिलाए जाने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया है कि कालेज प्रबंधन ने पहले ही लो मेरिट अभ्यर्थियों से रुपये लेकर एडमिशन करके सीटें फुलकर दी है। इस कारण से हाई मेरिट होने के बाद भी वह लोग प्रवेश से वंचित है। इस मौके पर विनीता देवी, विश्राम शुक्ला, दीपिका, कनिका जायसवाल, प्रीती वर्मा आदि अभ्यर्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed