{"_id":"e507e3f9a7147355d999a55fa7b88a58","slug":"green-tree-cut-in-ghatampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" हरे पेड़ काटने के आरोप में दो लोगों पर रिपोर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरे पेड़ काटने के आरोप में दो लोगों पर रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
पतारा पुलिस चौकी क्षेत्र के धौंकलपुर (सिरोह) गांव में आम के हरे पेड़ कटवाने के आरोप में बाग मालिक और लकड़ी ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा एसडीएम के निर्देश पर लिखा गया।
मौके से 200 क्विंटल लकड़ी और एक लोडर बरामद किया गया है। पतारा चौकी इंचार्ज राघवेंद्र सिंह ने बताया कि धौंकलपुर गांव निवासी सौरभ सचान ने आम के बाग में पेड़ों का सौदा साबू नामक ठेकेदार से किया है। शुक्रवार को ठेकेदार मजदूर लगाकर पेड़ कटवा रहा था। इसकी शिकायत किसी ने एसडीएम से की।
एसडीएम कमलेशचंद्र बाजपेई ने खुद बाग में छापा मारा। मौके पर मौजूद मजदूर आरे-कुल्हाड़े छोड़कर भाग गए। पुलिस ने मौके से एक लोडर और करीब 200 क्विंटल आम की कटी लकड़ी बरामद करने के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।