फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   full electric in supply in march month

मार्च से उपभोक्ताओं को मिलेगी भरपूर बिजली

Mon, 22 Feb 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 22 Feb 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
बिल्हौर तहसील क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र को मार्च से 10 के सापेक्ष 14 और शहरी क्षेत्र को 16 के सापेक्ष 20 घंटे बिजली मिलेगी। शक्तिभवन से बिजली अधिकारियों को कार्यादेश के पत्र जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन


वहीं अब सभी प्रकार के उपभोक्ताओं को आन डिमांट बिजली कनेक्शन दिए जाएंगे, विद्युत एक्सईएन ने सभी अधिकारियों इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

रविवार को बिजली घर में आयोजित एकमुश्त समाधान योजना के निरीक्षण को आए विद्युत अधिशाषी अभियंता सतीश मिश्रा ने ग्राहकों से चर्चा कर कई विभागीय जानकारियां दीं। साथ ही लिपिकों को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक कार्य के आदेश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्र के लिए चौदह और शहरी क्षेत्रों के बीस घंटे आपूर्ति के आदेश हो गए हैं, यह आपूर्ति मार्च महीने से शुरू हो जाएगी। बिजली उपभोक्ताओं को पूरी बिजली मिल सके , इसलिए बिजली घर में एक 33 केवीए का बड़ा ट्रांसफार्मर एक-दो दिनों में लगने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिल्हौर एसडीओ और जेई द्वारा पीवीसी केबिल का स्टीमेट सही न बनाने से कसबे में 18 किमी. जर्जर तारों को बदलने का काम शुरू नहीं हो पा रहा।

दूसरा स्टीमेट तैयार कर मुख्यालय भेजा गया है। जल्द ही पास होने की संभावना है। एकमुश्त समाधान योजना के तहत बड़ी संख्या में बिजली उपभोक्ताओं ने अपने बकाया बिल जमा किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed