फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   firing in election

फर्जी वोट डालने पर पथराव, हवाई फायरिंग

Mon, 22 Feb 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 22 Feb 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
रसूलाबाद क्षेत्र के मैजू समस्तपुर गांव में पंचायत सदस्यों के चुनाव में एक लड़की के फर्जी वोट डालने पर दो पक्षों में विवाद के बाद पथराव और हवाई फायरिंग हुई। हवाई फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ है। सीओ रमेश चंद्र विद्यार्थी व थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह यादव ने हालात को काबू में किया।
विज्ञापन



रसूलाबाद क्षेत्र के मैजू समस्तपुर ग्राम सभा के वार्ड -छह में रविवार को पंचायत सदस्यों का मतदान चल रहा था। गांव से सत्येंद्र कुमार और अजय कुमार चुनाव मैदान में थे। मतदान के दौरान स्नेहलता पुत्री ओमप्रकाश सविता का वोट डालने उसकी छोटी बहन माधुरी आई।
विज्ञापन


पूर्व प्रधान संतोष यादव ने गलत वोट डालने की बात कहकर विरोध जताया। संतोष ने कहा कि विवाह के बाद स्नेहलता राजस्थान में रहती है। अभी विवाद चल रहा था, तभी गुंदार गांव निवासी रणवीर सिंह, इंद्रेश, रामेंद्र व अन्य साथियों ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



बता दें कि मैजू समस्तपुर में ग्राम प्रधान की सीट अनुसूचित वर्ग आरक्षित थी। यादव बाहुल्य क्षेत्र में दो पूर्व प्रधान संतोष यादव और पपिन यादव ने अपने अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे थे।

पपिन यादव गुट के प्रधान रामलाल जीते थे। एक मात्र सीट पर अजय कुमार को सत्येंद्र कुमार के विरोध में उतारा था। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह यादव ने बताया कि फायरिंग की बात गलत है। मिट्टी के ढेले चलाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed