फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Fast-moving truck crushes baby, death

तेज रफ्तार ट्रक ने बच्ची को कुचला, मौत

Fri, 02 Feb 2018 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 02 Feb 2018 01:46 AM IST
विज्ञापन
Fast-moving truck crushes baby, death
हादसे के बाद बदहवास हुई पलक की मां को संभालते लोग और विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थानाक्षेत्र के कानपुर-सागर राजमार्ग पर स्थित अज्योरी गांव में तेज रफ्तार ट्रक ने रोड किनारे खड़ी मासूम बच्ची को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भागने लगा जिसे गांववालों ने पकड़ लिया और पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, नाराज गांववालों ने राजमार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने भीड़ को समझाने-बुझाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


थाना चांदपुर (फतेहपुर) के ग्राम सठिगवां निवासी जयसिंह खंगार की धीरपुर (सजेती) में रिश्तेदारी है। चार दिन पहले वह पत्नी सीता और बेटी पलक (4) के साथ रिश्तेदारी में आया था। गुरुवार की दोपहर वह पत्नी और बच्ची के साथ गांव वापस जा रहा था। अज्योरी गांव में कानपुर-सागर राजमार्ग के किनारे खड़ा होकर सवारी वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी, हमीरपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने रोड किनारे खड़ी बच्ची पलक को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। पलक की मां हादसा देख बेहोश हो गई। इधर, जय सिंह के रिश्तेदार भी पहुंच गए। नाराज लोगों ने मौके पर किसी अधिकारी को बुलाए जाने की मांग को लेकर रोड पर जाम लगा दिया। इधर, पुलिस ने भीड़ के कब्जे से ट्रक चालक विजयपाल निवासी गांव मदारीपुर, थाना अटारिया जिला सीतापुर को छुड़ाया और उसे थाने ले गई। एसओ ने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed