फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   election today

ग्राम पंचायत सदस्यों की रिक्त सीटों पर मतदान आज

Sun, 21 Feb 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 21 Feb 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
घाटमपुर क्षेत्र के तीनों विकास खंडों में रिक्त पड़ी ग्राम पंचायत सदस्य पद की सीटों पर रविवार को मतदान होना है। घाटमपुर के 6, पतारा के 15 और भीतरगांव के 29 वार्डों में मतदान कराया जाना है। जबकि, अन्य में सिर्फ एक-एक पर्चे दाखिल होने से उनका निर्विरोध निर्वाचन पहले से तय हो चुका है।
विज्ञापन


घाटमपुर के चुनाव अधिकारी राजीव सिंह ने बताया कि कुल 297 वार्डों में कराए गए एकल नामांकन में 291 का निर्विरोध निर्वाचन तय है। बम्हौरी के 2, बांध के 1 और किरांव ग्राम पंचायत के 3 वार्डों में एक से अधिक प्रत्याशी होने पर वहां चुनाव कराया जा रहा है।
विज्ञापन


शनिवार को मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया है। पतारा समाचार प्रतिनिधि के अनुसार 151 वार्डों में 136 पर एकल पर्चे दाखिल हुए थे। कस्बे के 15 वार्डों में एक से अधिक उम्मीदवार होने से चुनाव होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी प्रमोद वीर आर्य ने बताया कि बेंहटा, बारा-दौलतपुर, आगापुर, बरनांव, सतरहुली, बंबुरहा और बरौली ग्राम पंचायतों में मतदान कराया जाना है।

भीतरगांव समाचार प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड की 09 ग्राम पंचायतों शाहपुर, शिकहुला, गुगुरा, दौलतपुर (नर्वल), पसेमा, उदयीपुर, उमरी, बेरीखेड़ा, और पासीखेड़ा के 29 वार्डों में मतदान कराया जाना है। चुनाव अधिकारी डॉ अमरेश कुमार ने बताया कि 332 में से 303 वार्डों में एकल पर्चे दाखिल हुए थे। जिसके चलते उन वार्डों में निर्विरोध निर्वाचन तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed