फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   election in ghatampur

घाटमपुर और पतारा में 65 फीसदी मतदान

Mon, 22 Feb 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 22 Feb 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
घाटमपुर तहसील क्षेत्र के कुल 40 ग्राम पंचायत वार्डों के लिए हुए चुनाव में वोटरों की तेज गति से दोपहर बाद तक मतदान कार्य लगभग पूरा हो गया। घाटमपुर और पतारा में 65 फीसदी जबकि, भीतरगांव विकास खंड में 67 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन


मालूम हो कि घाटमपुर विकास खंड के 06, पतारा विकास खंड के 15 और सबसे अधिक भीतरगांव विकास खंड में ग्राम पंचायत के 29 वार्डों में एक से अधिक प्रत्याशी होने पर चुनाव करवाया गया।
विज्ञापन


वार्डों के चुनाव में जहां सुबह 9 से लेकर दोपहर 12 बजे के बीच मतदान की गति तेज रही। वहीं, दोपहर 2 बजे से
लेकर मतदान खत्म होने तक इक्का-दुक्का मतदाता पहुंचे। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि अस्सी फीसदी पोलिंग
स्टेशनों में दोपहर 3 बजे तक लगभग मतदान पूरा हो गया।

पतारा समाचार प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड के 15 वार्डों के लिए कराए गए चुनाव में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। मतदान खत्म होने के बाद मतपेटियों को सील करके ब्लाक में बने स्ट्रांग रूम में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीतरगांव समाचार प्रतिनिधि के अनुसार वार्ड सदस्यों के चुनाव में मतदाताओं की सीमित संख्या के चलते अधिकांश स्थानों पर सन्नाटा रहा।

उमरी गांव के मतदान केंद्र पर तीन वार्डों 3, 4 और 12  में चुनाव कराया गया। लेकिन, यहां वार्ड संख्या 04 का एक वोट पीठासीन अधिकारी की गलती से वार्ड संख्या 03 की मुहर लगने के बाद उसी पेटी में पड़ गया। बताया गया कि वार्ड संख्या 03 में सिर्फ 73 वोट पड़े हैं।


जबकि, एक वोट बढ़ जाने से संख्या 74 हो गई है। चुनाव अधिकारी डा. अमरेश कुमार ने बताया कि गिनती के समय उक्त वोट को वार्ड संख्या 03 में ही गिना जाएगा। वहीं, चुनाव लड़ रहे वार्ड 03 और 04 के उम्मीदवार इस बात को लेकर शंका में हैं कि यदि हार-जीत का फैसला एक वोट से हुआ तो क्या होगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed