फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   two sides clashed

गांव की होली जला देने पर दो पक्ष भिड़े, फायरिंग

Thu, 24 Mar 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो
अमर उजाला ब्यूूराो Updated Thu, 24 Mar 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
 क्षेत्र के गजेनपुर गांव में मंगलवार देर रात होली जलाने के विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर पत्थरबाजी और हवाई फायरिंग हुई। मामले में बुधवार दोपहर एक बार फिर से दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान एक युवक कट्टे की बट लग जाने से घायल हो गया।
विज्ञापन


गजेनपुर गांव निवासी विजय पासी, विक्रम पासी आदि ने सार्वजनिक चंदा जुटाकर गांव के बाहर होलिका दहन का आयोजन किया था। बताया गया है कि इस कार्यक्रम के लिए विरोधी गुट शिवम उर्फ  खन्ना पासी आदि ने चंदा नहीं दिया। मंगलवार की देर रात अचानक होलिका में आग लगते ही दोनों पक्षों के लोग मौके पर पहुुंचे। जिसके बाद रात के अंधेरे में दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद ईंट पत्थर चलने लगे। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शरारती तत्वों की तलाश कराई।
विज्ञापन


इस दौरान गांव के चार लोगों को पकड़ पुलिस थाने भी लाई। घटना को लेकर गांव में पनपे तनाव को देखते हुए रात में ही पुलिस बल तैनात कर दिया गया। बुधवार दोपहर पुलिस बल गांव में ही था कि तभी गांव के दूसरी छोर दोनों पक्षों में दोबारा मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान फायरिंग की आवाज सुन पुलिस मौके पर पहुंची पर हमलावर पुलिस को आता देख भाग निकले। मारपीट के दौरान कट्टे की बट लगने से विजय पुत्र कालिका प्रसाद गंभीररूप से घायल हो गए। जिसे उपचार के लिए तत्काल सीएचसी भेजा गया। घायल के भाई राजपाल की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस एसआई राजेश यादव ने बताया कि दोनों पक्षों में रंजिश चल रही है होलिका दहन के दौरान मारपीट हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed