फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   two boys arrested in pornography

मोबाइल पर अश्लीलता के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

Tue, 26 Sep 2017 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो।
अमर उजाला ब्यूरो। Updated Tue, 26 Sep 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
two boys arrested in pornography
arrested
पुखरायां।
विज्ञापन


भोगनीपुर पुलिस ने दो युवकों को मोबाइल फोन से आपत्तिजनक मैसेज करने व अश्लील फोटो रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कस्बे में रविवार को लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करते समय स्थानीय लोगों ने दो लड़कों को पकड़ा था।

उनकी धुनाई के बाद यूपी 100 पुलिस उन्हें कोतवाली ले गई थी। यहां गलती मानने पर उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया। चौकी इंचार्ज सुनील कुमार जोशी ने बताया कि लड़कों के मोबाइल जांच कराने के लिए जमा करा लिए गए थे। जांच में उनके मोबाइल में अश्लील चित्र मिले हैं।

यह संज्ञेय अपराध की श्रेणी में आता है। साथ ही उनपर अश्लील हरकत करने का आरोप भी है। ये इन चित्रों को दूसरे लोगों को मैसेज कर शर्मसार कर रहे थे। परोक्ष व अपरोक्ष दोनों तरीके से अश्लीलता के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर इन्हें गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


पकड़े गए लड़कों ने अपने नाम पुखरायां निवासी अंशू गुप्ता व भोगनीपुर निवासी मोहम्मद शाहिद बताया है। वहीं, कस्बा वासियों ने बताया कि कई महीने से लड़के रास्ते से निकलने वाली लड़कियों के साथ गलत व्यवहार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हद पार होने पर उनकी पिटाई कर पुलिस को सौंपा गया। बताया कि कस्बे में सुबह, शाम, देर शाम तक तेज बाइक से निकल कर लड़कियों के दुपट्टा खींचना, विरोध करने पर मारपीट करना, बाइकों से शोर मचाते हुए जाना आम बात हो गई थी।


इससे लोगों में भारी आक्रोश था। चौकी इंचार्ज ने भरोसा दिया कि गश्त बढ़ाई जाएगी। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी। स्कूल के रास्तों पर जमावड़ा नहीं लगने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed