{"_id":"5751de384f1c1b2438109dcd","slug":"train-stopped-dispute-youths-threw-stones","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद होने पर युवकों ने ट्रेन रोकी, पथराव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाद होने पर युवकों ने ट्रेन रोकी, पथराव
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में कानपुर रेल लाइन पर गदाईखेड़ा और हांसेमऊ गांव के बीच शुक्रवार को कुछ युवकों ने कानपुर-झांसी पैसेंजर ट्रेन को रोक लिया। एक कोच को निशाना बनाकर पथराव किया। रेलवे पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
मुसाफिरों ने बताया कि कोच में घुमंतू जाति के कई लोग बैठे थे। उसमें लालपुर स्टेशन से कुछ युवक सवार हो गए जो कोचिंग के लिए रोजाना आते-जाते हैं। युवकों और घुमंतुओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। युवकों ने चेनपुलिंग कर ट्रेन रोक ली और पथराव कर दिया। ड्राइवर की सूचना पर आरपीएफ चौकी पुखरायां से पुलिसकर्मी पहुंच गए। उनको देखकर युवक भाग खड़े हुए। चौकी इंचार्ज केएस मीना ने बताया कि दो युवकों को पकड़ लिया गया। उन्होंने अपने नाम गजनेर के कटहरी निवासी आनंद और भवानीपुर निवासी शैलेंद्र बताये हैं। आरोपियों के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा कायम किया गया है। पथराव से किसी के जख्मी होने या ट्रेन में क्षति की पुष्टि नहीं हुई है। इस बीच ट्रेन करीब 15 मिनट खड़ी रही।