{"_id":"5772d1b94f1c1b5f1879c15f","slug":"torn-shirt","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब माफिया ने प्रधान को लात-घूसों से पीटा, कुर्ता फाड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब माफिया ने प्रधान को लात-घूसों से पीटा, कुर्ता फाड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर ब्लाक क्षेत्र के गांव करौंसा निवासी एक शराब माफिया ने मंगलवार को सदर विकास खंड परिसर से ग्राम प्रधान को लात-घूसों से जमकर पीटा। उनका कुर्ता फाड़ डाला। जेब में रखे पांच हजार रुपये भी निकाल लिए। चीखपुकार सुनकर ब्लाक कर्मी बचाने दौड़े तो हमलावर जान से मार डालने की धमकी देते हुए भाग गया। घटना के विरोध में प्रधान संघ के पदाधिकारियों ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी।
ग्राम सभा करौंसा के प्रधान राजा सिंह यादव ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि उनके गांव में अवैध रूप से देशी शराब बेंची जा रही है। उन्होंने अवैध शराब बेंचने वालों को मना किया पर वे नहीं माने। इस पर मंगलवार को वह अवैध शराब बिक्री को बंद कराने के लिए थाने शिकायत करने के लिए घर से निकला। इस बात की भनक शराब का अवैध धंधा करने वाले मुलायची पुत्र परशुराम को लगी तो उसने उसका पीछा किया। वह सदर ब्लाक परिसर में पहुंचे तो मुलायची भी वहां आ धमका और उस पर ऊपर हमला बोल दिया।
जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक मुलायची ने उसे गालियां देते हुए उसे जमकर पीटा और उसके कपड़े फाड़ डाले। यह देख आसपास के लोग उसे बचाने दौड़े। इस पर हमलावर जान से मार डालने की धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़ित प्रधान ने घटना की जानकारी प्रधान संघ के पदाधिकारियों को दी।
विज्ञापन
इस पर प्रधान संघ के गुलाब सिंह, ब्लाक अध्यक्ष जसवंत सिंह, अनूप सिंह यादव, राकेश यादव, शंभू यादव, अमित गुप्ता, राम सागर, छुन्ना यादव आदि प्रधान घटनास्थल पर पहुंचे। पीड़ित प्रधान को साथ लेकर कोतवाली पहुंचे। यहां मुकदमा लिखकर तत्काल हमलावर को गिरफ्तार करने की मांग की। यहां पुलिस ने रुपये छीनने की बात तहरीर में हटाने की बात कही तो प्रधान तैयार नहीं हुए। आंदोलन की चेतावनी देने लगे। बाद में चौकी इंचार्ज एचके त्रिपाठी ने तहरीर ली और जांच कर कानूनी कार्रवाई जल्द करने का आश्वासन देकर शांत कराया। आरोपी की तलाश की जा रही है।