{"_id":"5a00bb8d4f1c1baf678b9c04","slug":"thieft-at-hozary-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेडीमेट दुकान का शटर ऊपर से सरका चोर ले गए कीमती कपड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेडीमेट दुकान का शटर ऊपर से सरका चोर ले गए कीमती कपड़े
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2017 01:14 AM IST
सार
इसके सहारे चोर तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
सीसीटीवी के फुटेज देखते कोतवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुखरायां।
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अहरौली शेख मोड स्थित रेडीमेट कपड़ा की दुकान का पीछे से शटर उचका कर कीमती कपड़े चोर ले गए। अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। चोरी की घटना सीसी टीवी कैमरे में कैद हो जाने पर पुलिस फुटेज खंगाल रही है। इसके सहारे चोर तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।
पुखरायां कस्बा मेन रोड अहरौली शेख मोड स्थित रेडीमेट कपड़ों की दुकान के मालिक मोहम्मद शकील ने बताया कि वह रविवार की शाम रोज की तरह दुकान बंद करके घर गए थे। सोमवार को वह जब दुकान आये तो आगे से शटर खोलकर शोरूम के शीशा का दरवाजा खोला तो सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो कपड़े गायब दिखे। पीछे के शटर में ऊपर से उजाला आता दिखने पर चोरी होने की आशंका हुई। इसकी सूचना कोतवाली और कस्बा पुलिस चौकी में दी। जहां से पुलिस पहुंची फिंगर एक्सपर्ट टीम भी पहुंच गई। पीछे के शटर का ऊपर से कपर चोरों ने उतार कर नीचे रख दिया। पेच से शटर को नीचा करके उसी अंदर आ गए। जब सीसी टीवी फुटेज देखा गया। उसमे रात एक बजे के बाद एक युवक शटर के ऊपर से सीधा लटक कर नीचे आता है। उसको सीसी कैमरा लगे होने का अहसास होता है। वह एक शर्ट अपने चेहरे में लपेटता है। एक नया पैंट भी पहनता है। लाइट बंद होने से फुटेज देखने में परेशानी हो रही है। चोरी करने आये युवक के हाथ में टार्च भी है। मोहम्मद शकील ने बताया कि काउंटर की गुल्लक में कुछ फुटकर रुपये ही रहे होंगे, वहीं ले गया। पैंट, शर्ट, कोट, और शेरवानी के कीमती सेट ले गया है। कोतवाल देवेंद्रसिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। फुटेज के सहारे चोर तक पहुंचने का प्रयास शुरू किया जा रहा है।

पुखरायां कस्बा मेन रोड अहरौली शेख मोड स्थित रेडीमेट कपड़ों की दुकान के मालिक मोहम्मद शकील ने बताया कि वह रविवार की शाम रोज की तरह दुकान बंद करके घर गए थे।