{"_id":"5730e1b24f1c1bf9399198aa","slug":"the-teenager-gangrape","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत गई किशोरी से गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत गई किशोरी से गैंगरेप
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शौच को खेत गई किशोरी संग गांव के ही पांच युवकों ने गैंगरेप किया। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपी गांव से फरार हो गए हैं। छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
दर्ज कराए गए मुकदमे में छात्रा पीड़िता 15 वर्षीया किशोरी ने लिखाया है कि 8 मई की शाम करीब साढ़े सात बजे वह खेतों की ओर शौच करने के लिए गई थी। तभी वहां घात लगाए बैठे गांव के ही राके, प्रमोद, अमित, कुलदीप और भोला ने उसे दबोच लिया। उसे जबरन खेतों की ओर उठा ले गए और दुष्कर्म किया।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक धमकी देते हुए भाग गए। घर पहुंचकर उसने आपबीती बताई।
सोमवार को परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे। कोतवाल अखिलेश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा लिखकर छानबीन शुरू कर दी है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।