फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   student lives teased

सरेराह छेड़ा तो छात्रा ने दी जान

Thu, 12 May 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 12 May 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को छेड़खानी से तंग आकर कक्षा 11 की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। शाम को परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी फरार है।
विज्ञापन


गांव निवासी छात्रा दूसरे गांव के इंटर कालेज में पढ़ती थी। पिता ने बताया कि सोमवार को गांव के शिवम ने बेटी से सरेराह छेड़खानी की थी, जिसको कई लोगों ने देखा था। रोकने पर शिवम जान की धमकी देकर भाग गया था। घर लौटी बेटी ने आपबीती बताई तो पिता उलाहना देने जब आरोपी के घर गए तो उनसे अभद्रता की गई।
विज्ञापन


इस घटना के बाद से बेटी बहुत दुखी थी। बुधवार सुबह करीब 10 बजे माता-पिता, छोटा भाई और बड़ी बहन सभी खेत गए हुए थे। वह घर में वह अकेली थी तभी दुपट्टे फांसी लगा ली। दोपहर करीब 12 बजे परिजन खेत से लौटे तो वह कमरे में फांसी पर लटकी मिली। बाद में पुलिस अधीक्षक पुष्पांजलि, सीओ संजीव सिन्हा ने गांव पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन



थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed