फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   student hang in house

संदिग्ध हालात में छात्रा ने फांसी लगाई

Wed, 13 Jan 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 13 Jan 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
भीतरगांव चौकी क्षेत्र के लाखनखेड़ा गांव में एक बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा ने संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार की देर शाम परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव को यमुना नदी में प्रवाहित कर दिया।
विज्ञापन


पड़ोसियों के मुताबिक नई चप्पल खरीदने को लेकर छात्रा का अपनी मां से विवाद हुआ था, इसी बात से क्षुब्ध होकर फांसी लगा ली। जबकि, मंगलवार को गांव में प्रेम संग को लेकर फांसी लगाने की चर्चा दिनभर रही।
विज्ञापन


इधर, भीतरगांव चौकी इंचार्ज महेश यादव ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है, मामले की जांच करवाएंगे। क्षेत्र के लाखनखेड़ा गांव में जगदीश पाल की बड़ी बेटी रुचि (17) सोमवार की सुबह घर में अकेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता जगदीश गांव में मनरेगा की मजदूरी करने गया था, और मां पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। पड़ोसियों ने बताया कि रुचि खाना बना रही थी।

घर का मुख्य दरवाजा बंद था। दोपहर बाद छात्रा की मां जब घर आई तो पड़ोसी की छत से जाकर कमरे में गई। कमरे में देखा कि रुचि ने छत के कुंडे से फांसी लगाई थी। पिता जगदीश ने पुलिस को सूचना न देकर लोडर मंगवाया।


दो-चार ग्रामीणों को साथ लेकर शव का अंतिम संस्कार करने चला गया। बता दें कि रुचि क्षेत्र के एक महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। तीन बहनों में रुचि सबसे बड़ी थी, एक भाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed