फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Student ended her life by tampering

शिक्षक की छेड़छाड़ से आहत छात्रा ने जान दी

Thu, 21 Jul 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 21 Jul 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Student ended her life by tampering
छात्रा सौम्या की फाइल फोटो

विज्ञापन
बिल्हौर में स्कूल शिक्षक की छेड़छाड़ से आहत कक्षा नौ की छात्रा ने मंगलवार रात घर में फांसी लगाकर जान दे दी । एक दिन पहले ही छात्रा ने शिक्षक की हरकतों के बारे में परिजनों से बताया था। परिजनों के कोई कदम उठाने से पहले ही आहत छात्रा फंदे पर झूल गई। पिता की तहरीर पर बिल्हौर पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बिल्हौर के पिहानी मजबूत नगर गांव में रहने वाले महेंद्र कुमार राठौर किसान हैं। चार बच्चों में सबसे बड़ी बेटी सौम्या (14) गांव के ही लक्ष्मीनारायण इंटर कालेज में कक्षा नौ की छात्रा थी। महेन्द्र ने बताया कि सोमवार को बेटी सौम्या स्कूल से लौटी तो मां से लिपटकर रोने लगी। पूछताछ में उसने बताया कि स्कूल और कोचिंग में शिक्षक आलोक छेड़खानी करता है।
विज्ञापन



बहाने से उसको छूता है और अकेले मिलने का दबाव बनाता है। विरोध करने पर घर से उठाने की भी धमकी दी है। बात न मानने पर स्कूल में बात-बात पर पीटता है। मंगलवार को गुरुपूर्णिमा की छुट्टी के चलते छात्रा घर पर ही थी। परिजनों की माने तो छुट्टी के दिन भी शिक्षक ने घर के पास बाइक से दो चक्कर लगाए थे, जिससे छात्रा और सहम गई थी। परिजनों ने बुधवार को शिक्षक की शिकायत स्कूल में करने की बात कही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि आरोपी शिक्षक कालेज में मानदेय पर गणित पढ़ाता था। सौम्या गणित में कमजोर थी और उसकी इसी कमजोरी का फायदा उठाकर आलोक उससे छेड़छाड़ करता था। परिजनों ने सौम्या को आलोक की कोचिंग में दाखिला दिलवा दिया तो आलोक की हिम्मत और बढ़ गई।



बुधवार सुबह छात्रा की मां रानी सोकर उठी तो आंगन में दुपट्टे के सहारे सौम्या का शव फंदे से लटक रहा था। सूचना पर इंस्पेक्टर अमरपाल सिंह जांच करने फोर्स के साथ पहुंचे। पिता की तहरीर पर खडै़ंचा गांव निवासी शिक्षक आलोक के खिलाफ पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी ग्रामीण राजेश कुमार ने बताया कि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed