फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Stolen Jewelry Jewelry Sॅap wall cut millions

ज्वैलरी शॅाप की दीवार काटकर लाखों के आभूषण चोरी

Sun, 11 Sep 2016 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 11 Sep 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
Stolen Jewelry Jewelry Sॅap wall cut millions
चाोरी - फोटो : अमर उजाला
 
विज्ञापन

कस्बा स्थित ज्वैलरी शॉप में दीवार काटकर दुकान में घुसे चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण व हजारों रुपये की नगदी पार कर दी। दुकान मालिक ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मौके पर पहुंचे व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष ने पूर्व में झींझक व मंगलपुर में हुई घटना के तत्काल खुलासे की मांग की है। वहीं फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंच कर फिंगरप्रिंट लिए हैं।
विज्ञापन


झींझक के ओमनगर मोहल्ला निवासी विकास वर्मा पुत्र सत्यप्रकाश वर्मा की सराफा दुकान है। वह रोजाना की तरह दुकान बंदकर शुक्रवार रात अपने घर चला गया था।

तभी रात में अज्ञात चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार काटकर गोलक में रखे 17 हजार की नगदी, 8 ग्राम सोना व 500 ग्राम चांदी के अभूषण पार कर दिए। आसपास के दुकानदारों की सूचना पर पहुंचे दुकान मालिक विकास ने अज्ञात चोरों के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सराफा दुकान में चोरी होने पर जिला उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष श्याम मोहन दुबे, विनोद वर्मा, आनंद वर्मा आदि मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना का शीघ्र खुलासा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।


फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर दुकान से फिंगरप्रिंट लिए हैं। जिलाध्यक्ष श्याममोहन दुबे ने बताया की पूर्व मे झींझक सराफा व्यापारी विनोद के यहां 24 सितंबर को शटर काटकर 150 ग्राम सोना, पांच किलो चांदी व 50 हजार की नगदी चोरी हुई थी। जिसे पुलिस ने मुकदमा लिख कर ठंडे बस्ते में डाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed