{"_id":"57d46ca84f1c1b9421317799","slug":"stolen-jewelry","type":"story","status":"publish","title_hn":" ज्वैलरी शॅाप की दीवार काटकर लाखों के आभूषण चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ज्वैलरी शॅाप की दीवार काटकर लाखों के आभूषण चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
चाोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कस्बा स्थित ज्वैलरी शॉप में दीवार काटकर दुकान में घुसे चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण व हजारों रुपये की नगदी पार कर दी। दुकान मालिक ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मौके पर पहुंचे व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष ने पूर्व में झींझक व मंगलपुर में हुई घटना के तत्काल खुलासे की मांग की है। वहीं फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंच कर फिंगरप्रिंट लिए हैं।
विज्ञापन
झींझक के ओमनगर मोहल्ला निवासी विकास वर्मा पुत्र सत्यप्रकाश वर्मा की सराफा दुकान है। वह रोजाना की तरह दुकान बंदकर शुक्रवार रात अपने घर चला गया था।
तभी रात में अज्ञात चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार काटकर गोलक में रखे 17 हजार की नगदी, 8 ग्राम सोना व 500 ग्राम चांदी के अभूषण पार कर दिए। आसपास के दुकानदारों की सूचना पर पहुंचे दुकान मालिक विकास ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सराफा दुकान में चोरी होने पर जिला उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष श्याम मोहन दुबे, विनोद वर्मा, आनंद वर्मा आदि मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना का शीघ्र खुलासा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर दुकान से फिंगरप्रिंट लिए हैं। जिलाध्यक्ष श्याममोहन दुबे ने बताया की पूर्व मे झींझक सराफा व्यापारी विनोद के यहां 24 सितंबर को शटर काटकर 150 ग्राम सोना, पांच किलो चांदी व 50 हजार की नगदी चोरी हुई थी। जिसे पुलिस ने मुकदमा लिख कर ठंडे बस्ते में डाल दिया है।