फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   save another Ashutosh scandal

एक और आशुतोष कांड बचा

Thu, 28 Jul 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 28 Jul 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
save another Ashutosh scandal
सूर्यांश को लेकर पूरा पुलिस चौकी आए परिजन
नौबस्ता के आशुतोष अपहरण कांड में मौसा की हैवानियत को लोग अभी भूले नहीं कि ऐसा ही एक और कांड होने से बच गया। लेन-देन की रंजिश में नशेबाज मौसा ने मंगलवार को अपने साढ़ू के डेढ़ साल के बच्चे को अगवा कर लिया और बिल्हौर में एक रिश्तेदार के घर रख दिया। परिजन पुलिस को सूचना देकर चौबीस घंटे तक बच्चे की तलाश करते रहे।
विज्ञापन


अकबरपुर पुलिस ने लिखा-पढ़ी तो नहीं की लेकिन मासूम को बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के भड़िया सुजावलपुर गांव से मौसा के एक रिश्तेदार के घर से बरामद कर लिया। मौसा फरार है, रिश्तेदार सहित दो लोग हिरासत में हैं।
विज्ञापन



अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शहजादपुर निवासी राजेश का डेढ़ वर्षीय पुत्र सूर्यांश मंगलवार की दोपहर घर से अचानक गायब हो गया। राजेश को घर आए फतेहपुर निवासी अपने नशेबाज साढ़ू रामबालक पर शक हुआ तो उसने इसकी जानकारी जैनपुर चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज करने की बजाय खुद तलाश करने की बात कहते हुए परिजनों को टरका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब परिजनों ने अकबरपुर कोतवाली पुलिस को बताया कि नशेबाज मौसा रामबालक मंगलवार को घर आया था, जिसके कुछ देर बाद से ही सूर्यांश लापता है। मौसा का भी पता नहीं है। अकबरपुर पुलिस छानबीन कर ही रही थी कि बुधवार सुबह राजेश के एक रिश्तेदार बिल्हौर भड़िया सुजावलपुर गांव निवासी सूरजबली ने राजेश को सूचना दी कि उसका पुत्र बगल के रामकिशन के घर में है। इस पर राजेश उत्तरीपूरा चौकी पहुंचा और मदद मांगी।

बिल्हौर एसओ अमरपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने राजेश के संग फोर्स को भड़िया सुजावलपुर गांव भेजा और रामकिशन के घर से मासूम को बरामद कर लिया। रामबालक भाग निकला।


पुलिस के अनुसार रामकिशन भी रामबालक का रिश्तेदार है। उससे पूछताछ की जा रही है। सूरजबली से भी पूछताछ की जा रही है। मौसा की तलाश में दबिशें जारी हैं। पुलिस का कहना है कि यदि कुछ देर और हो जाती तो बच्चे के साथ अनहोनी हो सकती थी। उधर जैनपुर चौकी इंचार्ज सभाजीत पांडेय का कहना है कि परिजनों की ओर से तहरीर न मिलने की वजह से उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed