{"_id":"5782b1544f1c1b4b507fae57","slug":"my-bride-s-mother-erupted-in-offering-goods-less-the-procession-returned","type":"story","status":"publish","title_hn":"चढ़ावे में सामान कम देख दुल्हन की मां भड़की, बारात लौटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चढ़ावे में सामान कम देख दुल्हन की मां भड़की, बारात लौटी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चढ़ावे का सामान पूरा न लाने पर दुल्हन की मां भड़क गई। उसने बेटी के फेरे डलवाने से मना कर दिया। कई घंटे तक चली पंचायत के बावजूद कोई समाधान न निकला। बारात बगैर दुल्हन के ही बैरंग लौट गई।
डेरापुर थाना क्षेत्र के भड़ावल गांव में सदरौना थाना पारा जिला लखनऊ से शनिवार को बारात आई थी। शुरुआत में जनातियों ने बारातियों की जमकर आवभगत की। द्वारचार की रस्म के बाद में चढ़ावे का सामान में जेवरात व कपड़े आदि कम होने पर दुल्हन की मां नाराज हो गई। वर पक्ष को खरीखोटी सुनाते हुए उन्होंने शादी से मना कर दिया। इस पर हड़कंप मच गया।
लोगों समझाने के बाद जब मामला न निपटा तो दोनो पक्ष पुलिस के पास पहुंचे। चौकी प्रभारी चंद्र प्रकाश तिवारी ने बताया कि मामला चढ़ावे को लेकर था। दोनो पक्षों ने आपसी सहमति से लेनदेन कर लिया है। एक-दूसरे का सामान वापस करवा दिया गया है।