{"_id":"56f05b904f1c1b531cf14dbc","slug":"mom-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे ने कुल्हाड़ी से मां के हाथ काटे, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे ने कुल्हाड़ी से मां के हाथ काटे, मौत
अमर उजाला ब्यूूराो
Updated Tue, 22 Mar 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
शराब पीने से मना करने पर एक बेटे ने मां के पहले कुल्हाड़ी से दोनों हाथ काटे फिर सीने पर वार कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद कर ली है।
थाना क्षेत्र की ग्रामसभा दिनकरपुर के गांव वंशी निवादा में सरमन पाल का पुत्र रामलखन शराब का लती है। सोमवार की शाम आठ बजे नशे में धुत होकर वह घर लौटा तो मां रामदेवी (50) ने नशा न करने की हिदायत दी। गुस्से में आए रामलखन ने बरामदे में रखी कुल्हाड़ी से मां पर हमला शुरू कर दिया। अन्य परिजन जबतक कुछ समझ पाते रामलखन ने रामदेवी के दोनों हाथ काट दिए। रामलखन मां पर लगातार वार करता गया। कुल्हाड़ी से सीने पर कई वार किए।
दौड़े घर के सदस्योें ने बीच-बचाव कर रामदेवी को सीएचसी में भर्ती कराया, उपचार के दौरान रामदेवी ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के मुताबिक रामदेवी खून अधिक बह जाने से उन्हें नहीं बचाया जा सका। उधर, थानाध्यक्ष मानिकचंद्र ने बताया कि आरोपी रामलखन को गिरफ्तार कर लिया है। घरवालों ने अभी तहरीर नहीं दी है।