फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Medical confirmation of no rape

मेडिकल में रेप की पुष्टि नहीं

Thu, 04 Aug 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 04 Aug 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
बिल्हौर में नाबालिग लड़की से गैंगरेप मामले में बुधवार को पीड़िता के मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। हालांकि मेडिकल रिपोर्ट से पहले ही पुलिस ने आरोपी अशोक, भोले और कल्लू के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और पाक्सो की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण राजेश कुमार ने बताया मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि न होने पर आगे की कार्रवाई विधिक राय के मुताबिक की जाएगी। बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी बेहद गरीब किसान ने गांव के  तीन युवकों पर नाबालिग पुत्री को अगवाकर गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए बुधवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस क्षेत्राधिकारी पीड़ित परिवार से पूछताछ के लिए पहुंचे।  पुलिस ने पीड़ित, उसके पिता के बयानों की वीडियोग्राफी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच अधिकारियों की मानें तो मामला पुराने प्रेम संबंध, पंचायत चुनाव और गांव में वर्चस्व का है, पूरी घटना की बारीकी से जांच की जा रही है।


बिल्हौर। आरोपी पक्ष के लोगों की माने तो वादी पक्ष के लोग वर्षों से देवाशरीफ जिला बाराबंकी जाने के लिए गुहार लगाते रहते थे, इसी को ध्यान में रखते हुए अशोक कुमार बटाईदार की दो पुत्रियों को जिनमें एक बालिग है जब कि एक नाबालिग को अपने खर्चे पर 28 जुलाई गुरुवार को देवाशरीफ ले गए थे, लेकिन गांव में पुरानी रंजिश और पेशबंदी के कारण उल्टा उन्हें रेप जैसे गंभीर मामले में फंसा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed